Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमलदत्त बोले- चीफ साहब कब सोएगी जनता चैन की नींद:माधवपुरम की बिजली समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी, मांगा समाधान, सुझाव भी दिए

    20 hours ago

    1

    0

    शहर में बिजली फाल्ट हंगामे की वजह बनने लगे हैं। 3 दिन से माधवपुरम क्षेत्र में लोग सड़कों पर हैं जिसने जनप्रतिनिधियों की भी नींद उड़ा दी। सोमवार को भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और अजय गुप्ता ने इन समस्याओं को लेकर चीफ इंजीनियर मेरठ रजनीकांत मिश्रा का घेराव किया और समाधान मांगा। उन्होंने नाराजगी जताई कि अफसरों के निरीक्षण के बाद भी समस्या जस की तस बनी हैं। मेरठ में बिजली की डिमांड एकाएक बढ़ने के बाद फॉल्ट भी बढ़ गए हैं। इसके चलते ट्रांसफार्मर लोड नहीं झेल पा रहे और एबीसी केवल तक पिघल कर गिर रही हैं। माधवपुरम और उसके आसपास का इलाका 3 दिन से इस समस्या से जूझ रहा है। लोग रात रात भर सड़कों पर रहकर विरोध करने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों को फोन पर समाधान मिलता है जो हकीकत नहीं होता। अफसरों से जवाब लेने पहुंचे कमल दत्त लोगों का गुस्सा बढ़ने के बाद सोमवार को भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ चीफ इंजीनियर मेरठ रजनीकांत मिश्रा के दफ्तर पहुंच गए और उनका घेराव किया। भाजपा नेता ने कहा पिछले एक महीने से माधवपुरम और उसके आसपास के इलाके बिजली फॉल्ट झेल रहे हैं। दिनभर जीतोड़ मेहनत करने वाला व्यक्ति रात में चैन की नींद भी नहीं ले पा रहा। फाल्ट से जुड़ी समस्या पर मांगा समाधान कमलदत्त शर्मा ने कहा कि माधवपुरम में ओवरलोड बड़ी समस्या है। ट्रांसफार्मर बदलने का कई बार आश्वासन मिला लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचे। वह यह पूछने आए हैं कि ट्रांसफार्मर क्यों नहीं बदले गए? इसके अलावा एबीसी केवल भी लगातार पिघल कर नीचे गिर रही हैं। इसका खामियाजा जनता को रात भर जाग-जाग कर भुगतना पड़ रहा है। आखिर कब तक जनता यह दिक्कत झेलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटका मिला:कटियान गांव में संदिग्ध मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    कुशीनगर में लापरवाही पर कार्रवाई, कसया कोतवाल, SI निलंबित:रात्रि चेकिंग में शिथिलता बरतने पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment