Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमर्शियल सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू:चाय और कचौड़ी के दाम बढ़े, रेस्टोरेंट संचालक बोले- सामान्य स्थिति नहीं हुई तो लगाना पड़ सकता है ताला

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में PNG ग्रीन गैस लाइन की सप्लाई सुचारु रूप से चल रही है। लेकिन LPG में घरेलू और कमर्शियल की सप्लाई ठप है। बह का नाश्ता, चाय और फास्ट फूड मंहगा होता जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के साथ कमर्शियल सिलेंडर की काफी किल्लत है। 17 सौ का कमर्शियल सिलेंडर ढाई हजार का मिल रहा है। अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो खाना-पीना महंगा होता चले जाएगा। और छोटे व्यापारियों की दुकान में ताले भी पड़ सकते है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग संघ के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया- चार दिन से गैस की काफी समस्या देखी जा रही है। हलवाई की दुकानों पर पहले 300 से 400 रुपए कम में कमर्शियल सिलेंडर मिलत था, अब वो भी छूट खत्म कर दी है। 17 सौ वाल सिलेंडेर अब ढाई हजार का मिल रहा है। हालाकि शहर में बड़े हलवाई की दुकानों पर इसका अभी कोई असर नहीं पड़ा है, क्यों कि हमारे यहां पर PNG ग्रीन गैस है। जिससे अभी कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। लेकिन सुबह से कई रेस्टोरेंट और होटल संचालक के फोन आए है। जिनके यहां पर गैस की काफी समस्या आ रही है। मिल भी रही है,तो काफी मंहगी है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से देहली गेट पर जो चाय 20 रुपए की मिलती थी वो अब 25 की कर दी है। आगरा का प्रसिद्ध नाश्ता बेढ़ई, कचौड़ी और जलेवी भी महंगी हो गई है। जो कचौड़ी 10 रुपए की है, अब 15 रुपए की कर दी है। सिलेंडर महंगा आ रहा है, उनकी भी मजबूरी है कि उन्हें नाश्ते में पैसे बढ़ाने पड़ रहे है। फतेहाबाद रोड पर भी कई होटल और रेस्टोंरेट में गैस नहीं है। शहर में गैस की किल्लत तो है। जोमैटो वाकी ऑनलाइन चलने वाली कंपनी को भी खाना देना बंद कर दिया है। क्यों कि जब वे डिलीवरी लेकर जाते है। उन्हें भी कमिश्न देना पड़ता है। लिमिटेड काम करेंगे, जो रेगुलर ग्राहक है हम बस उनके लिए ही काम करेंगे। लेकिन ये साफ है कि अगर 10 दिन में स्थिति सामान्य न हुई तो रेस्टोरेंट और होटलों में ताले भी पड़ सकते है। कॉमर्शियल सिलेंडर की भी नहीं होगी कमी: डीएम डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा है-जिले में घरेलू सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है। कॉमर्शियल सिलेंडर की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए विभिन्न कंपनियों से बात की गई है। इसके साथ ही आगरा टीटीजेड में शामिल है, इसलिए यहां कॉमर्शियल क्षेत्रों में पीएनजी आपूर्ति और बेहतर करने के लिए कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबित प्रधानाचार्य की अग्रिम जमानत खारिज:छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट ने भेजा जेल
    Next Article
    पाली दंगल में भूटान, दिल्ली के पहलवानों का दबदबा:हरदोई में चौथे दिन चिमचिक डोंगरा और बाबर पठान ने दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment