Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'केमिस्ट्री में था डर और उसी में टॉप स्कोर':वाराणसी की जिला टॉपर साक्षी पांडेय बोलीं- सोशल मीडिया से दूर रही, रोज 2-3 घंटे पढ़ाई की

    2 hours ago

    1

    0

    इंटरमीडिएट परीक्षा में वाराणसी जिले की टॉपर साक्षी पांडेय ने अपनी सफलता का राज साझा किया है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी है कि मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए करें और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें। साक्षी ने 94.40 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साक्षी पांडेय काशी विद्यापीठ ब्लॉक के अलाउद्दीनपुर गांव की निवासी हैं और पियारी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, नेवादा, बनकट की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें केमिस्ट्री विषय से डर लगता था, लेकिन उन्होंने इसी विषय में टॉप स्कोर हासिल किया। जब से बैच शुरू तो तभी से प्रतिदिन करें पढ़ाई साक्षी के अनुसार, सफलता के लिए प्रतिदिन पढ़ाई करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, "जब से बैच शुरू होता है, तभी से पढ़ाई करनी चाहिए। जो छात्र परीक्षा नजदीक आने पर पढ़ाई शुरू करने की सोचते हैं, वे अक्सर असफल होते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि यदि प्रतिदिन 2 से 3 घंटे भी मन लगाकर पढ़ाई की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। पढ़ाई के दौरान उनके दादा ने उन्हें काफी प्रेरित किया और मदद की। साक्षी एक साधारण परिवार से आती हैं। वह एक भाई और एक बहन में सबसे छोटी हैं। बड़े भाई उज्जवल पांडेय केआईटी मिर्जामुराद से बी. फार्मा कर रहे हैं। साक्षी के पिता ब्रजेश पांडेय एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं, जबकि उनकी मां रितु पांडेय गृहिणी हैं। जिसमें डर था उसी में पाए अधिक नंबर बातचीत के दौरान साक्षी ने बताया कि सभी विषय मुझे अच्छे लगते हैं लेकिन केमिस्ट्री में मुझे थोड़ी समस्या होती है। लेकिन परिणाम देखने के बाद पता चलता है कि साक्षी ने 500 में से 472 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी में 93, इंग्लिश में 91, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 98 और बायोलॉजी में 95 अंक हासिल किए। इस तरह 94.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर वाराणसी जनपद में टॉप किया है। ऐसे में जिस विषय में साक्षी को डर लगता था और पढ़ने में समस्या होती थी इस विषय में साक्षी ने सबसे अच्छा अंक हासिल किया है। डॉक्टर बनना चाहती है साक्षी साक्षी ने बताया कि अक्सर लोग आईएएस पीसीएस ही बनना चाहते हैं लेकिन उनका सपना अलग है। साक्षी ने कहा कि पढ़ाई करके वह डॉक्टर बनना चाहती है जिसे लोगों की सेवा की जा सके तथा मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विस में नौकरी करके हम बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं लेकिन डॉक्टर बनकर हम लोगों की जान बचा सकते हैं। वहीं जब साक्षी से पूछा गया कि क्या आपको उम्मीद था कि आप इंटरमीडिएट में जिले में टॉप करेंगी। जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि मैंने मन से पढ़ाई की थी और पेपर अच्छे हुए थे, लेकिन इंटरमीडिएट में इतने बच्चे हैं कि मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मैं जिले में टॉप कर जाऊंगी। फिलहाल, साक्षी के इंटरमीडिएट टॉप करने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ देखी जा रही है। घर, गांव और रिश्तेदारी के लोग भी कोई फोन करके बधाई दे रहा है तो कोई घर पहुंच कर बधाई दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर डीएम ने किया नगर पालिका कार्यों का निरीक्षण:धात्री व निर्धन महिलाओं को विदुर ब्रांड की किटें बांटीं
    Next Article
    लखनऊ से हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला जारी:430 यात्रियों के दूसरे जत्थे ने भरी उड़ान, सचिव बोले- सऊदी तक विशेष सुविधा देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment