Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला जारी:430 यात्रियों के दूसरे जत्थे ने भरी उड़ान, सचिव बोले- सऊदी तक विशेष सुविधा देंगे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का काफिला लगातार रवाना हो रहा है। 22 अप्रैल को 427 हज यात्रियों की पहली फ्लाइट रवाना हुई थी। उस जत्थे को अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज पर जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। दूसरी फ्लाइट रवाना हुई जिससे 430 हज यात्री सऊदी अरब पहुंचे। इनमें 222 पुरुष और 208 महिलाएं शामिल थीं। अब तक हज पर जाने वाले लखनऊ, कानपुर , बहराइच , मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़ और सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों के हज यात्री शामिल हैं। हज यात्रियों के रुकने की व्यवस्था सरोजिनी नगर स्थित हज हाउस में की गई है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्था एसपी तिवारी ने कहा कि हज हाउस में यात्रियों को पूरी सुविधा प्रदान की जा रही है। लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट्स में हाजियों की सुविधा के लिए हज इंस्पेक्टर भेजे जा रहे हैं। हज कमेटी में हाजियों के रुकने की भोजन की तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के लिए ठंडा पानी और कमरों में AC की सुविधा उपलब्ध है। हज हाउस के अंदर बाहर की गई व्यवस्था हज हाउस के अंदर कैंटीन की सुविधा है जहां पर रियायती दाम पर भोजन उपलब्ध है। हज हाउस के बाहर मोबाइल टॉयलेट और ट्रैफिक व्यवस्था समेत तमाम चीजों का संपूर्ण रूप से बंदोबस्त किया गया है। यूपी के विभिन्न जनपदों से हज यात्रियों को लेकर आने वाले उनके परिजनों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हज हाउस के अंदर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बाहर भी व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'केमिस्ट्री में था डर और उसी में टॉप स्कोर':वाराणसी की जिला टॉपर साक्षी पांडेय बोलीं- सोशल मीडिया से दूर रही, रोज 2-3 घंटे पढ़ाई की
    Next Article
    कानपुर में देश का पहला ‘एटी मार्ट’ शुरू होगा:अब दिव्यांगों को उपकरण के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment