Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कूनो नेशनल पार्क में चीतों के भोजन पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये

    6 minutes from now

    1

    0

    मध्य प्रदेश सरकार कूनो नेशनल पार्क में रहने वाले चीतों के लिए प्रतिदिन औसतन 35 हजार रुपये खर्च करती है. विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार साल 2024-25 में चीतों के भोजन के लिए बकरी का मांस खरीदने पर 1 करोड़ 27 लाख से ज्यादा रुपये खर्च हो गए. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि चीतों के भोजन के लिए अलग बजट नहीं है बल्कि वन्यजीव प्रबंधन की राशि से ही भुगतान होता है. रोजाना कितने बकरे खिलाए जाएंगे, इसका कोई फिक्स मानक नहीं है, यह चीतों की जरूरत और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है. वर्तमान में पार्क में कुल 32 चीते हैं. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के सवाल पर सीएम ने स्वीकार किया कि चीते अक्सर पार्क की सीमाएं लांघकर ग्वालियर शिवपुरी मुरैना और राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाते हैं, जहां वे ग्रामीणों की बकरियों और मवेशियों का शिकार करते हैं. विधायक ने पार्क में पर्याप्त भोजन न मिलने का आरोप लगाया, लेकिन सरकार ने इसे चीतों का स्वाभाविक विचरण बताते हुए निगरानी टीम की सक्रियता का हवाला दिया.
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 गेंदों में फिफ्टी, IPL से पहले Vaibhav की आंधी
    Next Article
    Live: धोती पहनकर दूल्हा बने विजय, शेयर की पहली पोस्ट, बेस्टफ्रेंड को पत्नी बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment