Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:किडनैपरों के चंगुल से भागी महिला टैक्सी में बैठी, रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की

    3 hours ago

    1

    0

    कनाडा में मोगा के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह वहां टैक्सी चलाता था। उसकी टैक्सी में बैठी महिला का कुछ बदमाश पीछा कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने टैक्सी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। गांव दौलतपुरा नीवां का रहने वाला दविंदर सिंह 4 साल पहले कमाने के लिए कनाडा गया था। उसकी मौत की सूचना से गांव में शोक का माहौल है। कनाडा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किडनैपर की चंगुल से बचकर निकली महिला बैठी थी टैक्सी में जानकारी के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी टैक्सी में बैठा था। इसी दौरान एक महिला उसकी गाड़ी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि इस महिला को कुछ बदमाशों ने पहले किडनैप किया था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में बैठ गई। वह उसको लेकर चला था। दविंदर की हत्या के बाद महिला को अपने साथ ले गए आरोपी कुछ ही देर बाद, महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गए। परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने सरकार से मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या है 'मेरोप इंटरसेप्टर ड्रोन'... जिसे मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में तैनात कर रहा US
    Next Article
    यूपी दरोगा भर्ती में सवाल- ‌अवसरवादी कौन, ऑप्शन में पंडित:डिप्टी CM बोले- ये स्वीकार नहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री ने योगी से शिकायत की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment