Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दरोगा भर्ती में सवाल- ‌अवसरवादी कौन, ऑप्शन में पंडित:डिप्टी CM बोले- ये स्वीकार नहीं, भाजपा प्रदेश मंत्री ने योगी से शिकायत की

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ये सवाल था- अवसर के हिसाब से बदल जाने व्यक्ति को आप क्या कहेंगे? इसे लेकर चार ऑप्शन दिए गए- इनमें पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट लिखा था। यह सवाल सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर पूछा गया। दरोगा भर्ती से जुड़े सवाल को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने सीएम योगी से पत्र लिखकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि ये विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है। वहीं, दरोगा भर्ती को लेकर एक पेपर भी वायरल हुआ था, जिसे लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- ऐसे शब्द गलत अब प्रश्न पत्र का वो सवाल, जिस पर बवाल आज शनिवार को प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। एक का खुद पेपर था। दूसरा बहन को पेपर दिलाने जा रहा था। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। फर्जी प्रश्न पत्र बेचने वाले को STF ने आगरा से पकड़ा वहीं, STF टीम ने आगरा से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपी आयुष ने बताया- हम लोग फर्जी प्रश्न पत्र को एडिट कर इसे असली बताते थे। फिर इसे टेलीग्राम चैनल पर शेयर करके अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पेमेंट वसूलते थे। इस बीच, यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। 'X' पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा- ऐसे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगोंं पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं। सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बने यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि टेलीग्राम पर फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करने के मामले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें शुक्रवार को चार और शनिवार को दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। दरोगा भर्ती परीक्षा की तस्वीरें देखिए… दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:किडनैपरों के चंगुल से भागी महिला टैक्सी में बैठी, रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की
    Next Article
    कुलदीप घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर निकले:क्रिकेटर्स ने पिंक-सफेद रंग के साफे बांधे; धीरेंद्र शास्त्री ₹1.50 करोड़ रुपए की कार से पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment