Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा की रणनीति बनाई:29 अप्रैल को हरदोई में 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की रणनीति तैयार की है। 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां में होने वाली इस जनसभा के लिए कन्नौज जिले से 25 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई जिले के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में कन्नौज जिले से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सोमवार दोपहर बाद भाजपा के जिला कार्यालय में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मंत्री असीम अरुण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की प्रगति का नया द्वार खोलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए 29 अप्रैल को हजारों की संख्या में हरदोई पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने विधानसभावार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं और बसों तथा निजी वाहनों के काफिले के लिए रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि रैली स्थल तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। मंत्री असीम अरुण ने कार्यकर्ताओं से "हर बूथ-मजबूत" के संकल्प के साथ इस रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, रामसेवक कठेरिया, श्यामू राजपूत, अशोक सिंह, अवधेश राठौर, रजनी पाल, प्राची गुप्ता, रामबाबू कटियार, शरद मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, प्रवीण टंडन, संतराम कटियार, रेखा दोहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्वोदय संघर्ष मोर्चा ने DM को सौंपा ज्ञापन:हर साल यूनिफॉर्म बदलने और अतिरिक्त शुल्क वसूली का विरोध, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    महिलाएं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर अड़ीं:बनकट गांव की महिलाओं ने जटई बिजली फीडर पर प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment