Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाएं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर अड़ीं:बनकट गांव की महिलाओं ने जटई बिजली फीडर पर प्रदर्शन किया

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार दोपहर को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। नगला अजीत के बाद अब बनकट गांव की महिलाएं धीरपुरा पंचायत के जटई विद्युत फीडर पर पहुंचीं। उनके हाथों में कटे हुए स्मार्ट मीटर थे और वे हाथ जोड़कर इन्हें हटाए जाने की मांग कर रही थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे बनकट गांव की महिलाएं तपती धूप में एकत्रित होकर पैदल जटई फीडर पर पहुंचीं। विद्युत उपकेंद्र से पहले ही मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर महिलाएं हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं। कुछ महिलाएं उपकेंद्र तक पहुंच गईं और वहां स्मार्ट मीटर फेंककर नारेबाजी की। महिलाओं का विरोध देखकर अवर अभियंता राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं स्मार्ट मीटर न लगवाने की अपनी मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना था कि जब से स्मार्ट मीटर प्रीपेड हुए हैं, उनका जीवन मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि घर के मुखिया प्रतिदिन 200 से 300 रुपये कमाते हैं, जबकि बिजली का रिचार्ज 500 रुपये का हो रहा है। गांव की 75 वर्षीय मूल देवी ने शिकायत की कि बिल जमा करने के बाद भी उनकी बिजली काट दी गई थी। जटई विद्युत उपकेंद्र नगला सिंघी के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर सरकार द्वारा लगवाए गए हैं और वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि उनका काम जनता को बिजली उपलब्ध कराना है और उन्होंने महिलाओं को स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के लिए उच्चाधिकारियों के पास जाने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा की रणनीति बनाई:29 अप्रैल को हरदोई में 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
    Next Article
    रामपुर खास में कांग्रेस विधायक मोना बनी पहली पसंद:सपा से उमेश प्रताप यादव, BJP से छोटे सरकार पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए कौन मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment