Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज इत्रोत्सव 14 मार्च को:सांस्कृतिक पहचान और इत्र को बढ़ावा देने की तैयारियां तेज

    19 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में इत्रोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन विभाग इस आयोजन को लेकर सक्रिय है। इसका मुख्य उद्देश्य कन्नौज जिले की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करना तथा यहां के प्रसिद्ध इत्र को एक मंच के माध्यम से बढ़ावा देना है। "कन्नौज इत्रोत्सव उत्सव–2026" का आयोजन 14 मार्च को प्रस्तावित है। इस उत्सव के लिए कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने आधिकारिक लोगो जारी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कन्नौज इत्रोत्सव के आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं, ऐतिहासिक महत्व और 'एक जिला एक उत्पाद' योजना को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल और सीएम टूरिज्म फेलो नमन दुआ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रोजेक्ट नई किरण ने जोड़े 7 परिवार:आपसी मतभेद दूर कर पति-पत्नी फिर साथ रहने को राजी
    Next Article
    ईरान-इजरायल जंग के बीच सोशल मीडिया पर विवादित रील:अभद्र टिप्पणी करने पर इज्जतनगर थाने में आरोपी सलीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment