Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजरायल जंग के बीच सोशल मीडिया पर विवादित रील:अभद्र टिप्पणी करने पर इज्जतनगर थाने में आरोपी सलीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    19 hours ago

    1

    0

    ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूपी के बरेली में एक युवक की सोशल मीडिया पोस्ट से हिंदू संगठनों में नाराजगी है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। हिंदू जागरण मंच युवा मोर्चा ने 'X' पर की शिकायत बरेली में हिंदू जागरण मंच युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने आरोपी का वीडियो 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बरेली पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस फौरन हरकत में आई और विवादित रील बनाने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस मामले में चौकी प्रभारी मोहित कुमार की ओर से इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उप-निरीक्षक मोहित कुमार की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर उप-निरीक्षक मोहित कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो क्लिप के जरिए यूपी पुलिस और बरेली पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी सलीम अंसारी (पुत्र बबुद्दीन अंसारी), निवासी धौरेरा माफी, थाना इज्जतनगर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर 12 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह कह रहा है कि "जंग चल रही है यहूदी और मुसलमान के बीच, तो फिर ये क्यों चिल्ला रहे हैं हिंदुस्तान में बैठे...।" इस वायरल पोस्ट से धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंची है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ सलीम अंसारी के इस कृत्य को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (2) के तहत अपराध मानते हुए मामला दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज इत्रोत्सव 14 मार्च को:सांस्कृतिक पहचान और इत्र को बढ़ावा देने की तैयारियां तेज
    Next Article
    शादी में घोड़ी नहीं आई.. एडवांस मांगने पर हमला, VIDEO:कुशीनगर में दूल्हा और पिता को लाठी-डंडों से पीटा; दोनों गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment