Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से फोन पर बात करने पर किसान को मारा:उन्नाव में युवक ने कुल्हाड़ी से काटा था, पुलिस पूछताछ में कबूल किया जुर्म

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में किसान हत्याकांड का खुलासा हो गया है। फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी किसान कन्हैयालाल का शव बीते बुधवार सुबह खेत में लहूलुहान हालत में मिला था। किसान खेत की रखवाली करने गए थे। ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव पर धारदार हथियार से कई वार के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस के साथ स्वॉट टीम को भी जांच में लगाया गया। स्वॉट प्रभारी जय प्रकाशन यादव के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने शक के आधार पर गांव निवासी गुलाब सिंह पुत्र स्वर्गीय नेकराम के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। जांच में सामने आया कि मृतक किसान कन्हैयालाल आरोपी गुलाब सिंह की पत्नी से कई बार फोन पर बातचीत करता था। पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर आरोपी गुलाब सिंह मृतक से नाराज रहता था। कई बार मना करने के बावजूद बातचीत बंद न होने से वह आक्रोशित हो गया था। पुलिस ने अवस्थीखेड़ा तिराहे से भिखारीपुर गांव जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद और शक के चलते अंजाम दी गई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और सभी साक्ष्यों को संकलित कर विवेचना की जा रही है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में फैली दहशत भी कम हुई है, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला डॉक्टर के ओवरडोज इंसुलिन का असर किडनी पर पड़ा:IMS-BHU निदेशक ने जांच कमेटी बनाई, कुलपति ने मामले की रिपोर्ट मांगी
    Next Article
    सोने के घोड़े पर विराजमान हुए भगवान रंगनाथ:आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान, मंदिर पहुंचने पर भगवान को भीलों ने लूट लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment