Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में 2,829 गंभीर मामलों का निस्तारण बाकी:DM ने तेज पैरवी के दिए निर्देश, हर सप्ताह समीक्षा के आदेश

    2 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले लंबित पड़े हैं। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पैरवी कर जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जिले में एनडीपीएस एक्ट के 447 और एससी-एसटी एक्ट के 922 पॉक्सो एक्ट के 896 मामले लंबित है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के 564 मामले लंबित हैं। इन मामलों के निपटारे में तेजी लाने और हर केस में गंभीरता से प्रभावी पैरवी करने के डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 900 मामलों में से सिर्फ 4 केस ही निपटाए जिले में अगस्त महीने में पॉक्सो एक्ट के 900 मामलों में से सिर्फ 4 केस ही निपटाए जा सके, जबकि 896 केस लंबित पड़े हैं। जबकि गैंगस्टर एक्ट के 564 लंबित मामलों में से सिर्फ एक केस बीते महीने निपटारा हो सका। इस पर डीएम ने ज्यादा से ज्यादा मामलों को निपटाने पर जोर देते हुए सक्रियता से काम करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि अधिकारियों को सरकार द्वारा दिए गए काम पूरी लगन, संवेदनशीलता और आपसी तालमेल के साथ करने चाहिए। पुलिस और अभियोजन विभाग मिलकर प्रभावी पैरवी करें। इससे अपराधियों को उनके किए की कानूनी सजा मिल सकेगी। उन्होंने साफ किया कि मामलों को लंबा खींचने के बजाय तय समय में प्रभावी पैरवी की जाए। संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी पोर्टल पर मामलों की ताजा स्थिति दर्ज करें। साथ ही, लंबित मामलों की सूची तैयार कर हर हफ्ते उसकी समीक्षा करें, ताकि हर सप्ताह हुई प्रगति का सही आकलन हो सके। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने ई-प्रॉसीक्यूशन पोर्टल पर लंबित कामों को 100 प्रतिशत पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने थामा आसपा का दामन:भाजपा छोड़ने के बाद अनदेखी का आरोप लगाया था, मेरठ दक्षिण से चुनाव लड़ने की चर्चा
    Next Article
    संभल में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मजदूर की मौत:बदायूं का रहने वाला था, दो साथी मजदूर मौके से भागे; पुलिस ने ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment