Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:मौके पर ही मौत, चालक वाहन लेकर मौके से फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के उमरदा क्षेत्र में निकारीपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिर्वा-बेला रोड पर गसीमपुर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक से वापस लौट रहे थे घर प्राप्त जानकारी के अनुसार, गसीमपुर निवासी 40 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र कृष्णलाल किसी कार्य से लिलुईया बाजार गए थे। देर शाम वे अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गसीमपुर पुलिया के पास पहुँची, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नागेंद्र सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। चालक वाहन समेत मौके से फरार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शिनाख्त होने पर जब परिजनों को इस अनहोनी की खबर मिली, तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जब घटनास्थल पर पहुँचे, तो उनका क्रंदन देख हर किसी की आँखें नम हो गईं। मुआवजे और उचित कार्रवाई की माँग को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शोकसंतप्त परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। हादसे को अंजाम देने वाले फरार वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन का पता लगाकर विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस आकस्मिक हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गसीमपुर गाँव में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दिन की धूप बेअसर, रात में गिरा तापमान:दिवाली से पहले AQI पहुंचा 230, सांस के मरीजों को परेशानी
    Next Article
    रामपुर में अखिलेश-आजम की मुलाकात:आजम के घर भी जाएंगे सपा मुखिया, चुनावी समीकरणों पर चर्चा की अटकलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment