Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अखिलेश-आजम की मुलाकात:आजम के घर भी जाएंगे सपा मुखिया, चुनावी समीकरणों पर चर्चा की अटकलें

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। यहां वह जिला कारागार में पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह आजम खां के आवास पर जाकर उनकी पत्नी तंजीन फातिमा, बेटे अदीब और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलेंगे। अखिलेश के इस दौरे पर रामपुर के साथ मुरादाबाद मंडल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सपा नेताओं की भी नजर है। कुछ नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की कोशिश कर सकते हैं, हालांकि उनके आने को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा के संगठन से जुड़े स्थानीय पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और जिला स्तर के नेता रामपुर पहुंच सकते हैं। इनमें मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर और आसपास के जिलों के नेताओं की मौजूदगी संभव मानी जा रही है। हालांकि, किसी खास नेता के पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी इससे पहले आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से जेल में मिलने के लिए 2 महीने पहले गए थे। अखिलेश यादव दोपहर करीब 12:20 बजे जौहर विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद जिला कारागार जाएंगे। दोपहर 12:45 बजे आजम खां से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद वह आजम खां के आवास पर परिवार से मिलेंगे। इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से अखिलेश से मिलने की कोशिश की जा सकती है। प्रशासन की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के कारण सभी को मुलाकात का अवसर मिलेगा, यह तय नहीं है। 2027 के चुनाव पर नजर आजम खां का रामपुर और आसपास के जिलों की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात में संगठन, पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरण और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की अटकलें हैं। हालांकि, बातचीत के एजेंडे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल में असदुद्दीन ओवैसी की रामपुर में रैली के बाद अखिलेश का दौरा भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:मौके पर ही मौत, चालक वाहन लेकर मौके से फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    गाजियाबाद में काजू की बर्फी में ब्लेड का टुकड़ा मिला:मिठाई से चिपका हुआ था, कस्टमर की शिकायत पर दुकानदार ने माफी मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment