Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में बाइक रेलिंग से टकराई, चालक की मौत:नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    3 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई थी। घायल चालक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। देखिए 2 तस्वीरे… अब जानिए पूरी घटना… मृतक की पहचान रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी 50 वर्षीय रतिपाल पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। रतिपाल हरियाणा के गुरुग्राम में माली का काम करते थे और अपनी सबसे छोटी बेटी रूबी के मुंडन संस्कार के लिए अपने घर जा रहे थे। उनकी पत्नी रामदेवी, पुत्र गोविंद और पुत्री रूबी बस से रायबरेली जा रहे थे। नींद की झपकी आने से हुआ हादसा यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 182 के पास तालग्राम थाना क्षेत्र के गोवा गांव के समीप हुई। रतिपाल को नींद की झपकी आ गई, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग से जा टकराई। एम्बुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया सूचना मिलते ही यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और एटलस सेफ्टी टीम यूपीडा एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल रतिपाल को यूपीडा एम्बुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के दौरान गई जान मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रतिपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। बाइक और अन्य सामान को तालग्राम थाने भेज दिया गया है। मृतक का बड़ा पुत्र गुलशन रायबरेली से घटनास्थल के लिए रवाना हो गया, जबकि पत्नी बच्चों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पूरी तरह से साफ कर सुचारु कर दिया गया। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया- पीड़ित परिवार के तरफर से प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU कैंपस में शानिवार से सम सेमेस्टर परीक्षाएं:14 हजार छात्र होंगे शामिल; 75% अटेंडेंस जरूरी, स्मार्ट वॉच और ईयरबड्स पर बैन
    Next Article
    जब एक 'हवन' ने बदल दी मजदूरों की तकदीर:कानपुर में ₹14 मजदूरी और 9 घंटे की शिफ्ट से शुरू हुआ था हक का संघर्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment