Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में गैस बुकिंग में दिक्कत, ग्राहक परेशान:एजेंसी बोली- पर्याप्त स्टॉक, सर्वर पर लोड से बुकिंग समस्या

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर ग्राहकों में असमंजस की स्थिति है। एक ओर ग्राहक बुकिंग में समस्या और देरी की शिकायत कर रहे हैं, वहीं गैस एजेंसियों का दावा है कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक है। दैनिक भास्कर ने मुख्य एजेंसी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की भीड़ नहीं दिखी, न ही सिलेंडरों की कोई कमी नजर आई। हालांकि, एजेंसी कार्यालय में 15 से 20 लोग केवाईसी (KYC) कराने के लिए मौजूद थे। ग्राहकों ने बताया कि गैस की किल्लत नहीं है, लेकिन बुकिंग में समस्या आ रही है। कई बार कॉल करने पर भी गैस बुक नहीं हो पा रही है। एक ग्राहक ने यह भी बताया कि उसे एक सिलेंडर मिला था जिसमें पानी भरा था, जिसके कारण वह उसे बदलने एजेंसी पहुंचा था। एजेंसी मालिक ऊषा सिंह ने जानकारी दी कि उनकी एजेंसी में लगभग 20 हजार कनेक्शन हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत ग्राहकों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है। एजेंसी पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध उन्होंने बताया कि हाल ही में गैस से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण लोग केवाईसी कराने आ रहे हैं। सिंह ने स्पष्ट किया कि एजेंसी पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध हैं और गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी मैनेजर प्रवीण सक्सेना ने भी सिलेंडर की कमी की बात को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि ये केवल अफवाहें हैं और गैस बुकिंग तथा घरों तक सिलेंडर पहुंचाने का काम सामान्य रूप से जारी है। कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग घरों में अतिरिक्त सिलेंडर भरवाकर रखना चाहते हैं ग्राहक ऐप के माध्यम से भी बुकिंग जिससे सर्वर पर लोड बढ़ गया है और बुकिंग में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि थोड़े प्रयास से गैस बुक हो जाती है और ग्राहक ऐप के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के 6.11 लाख किसानों को मिली पीएम किसान निधि:सम्मान निधि की 22वीं किस्त खातों में भेजी गई, DBT से हुई ट्रांसफर
    Next Article
    एटा में ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत:हालत बिगड़ने पर हुई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment