Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में ऑपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत:हालत बिगड़ने पर हुई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    6 hours ago

    1

    0

    एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर शाम ऑपरेशन से प्रसव के बाद एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान कोतवाली नगर के आजादनगर लालपुर निवासी सुलेखा पत्नी सचिन कुमार के रूप में हुई है। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने सुलेखा को प्रसव पीड़ा के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया, जिसके बाद सुलेखा ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, प्रसव के तुरंत बाद ही प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल में उसका उपचार जारी रहा, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार, उसे ऑक्सीजन लगाई गई और डॉक्टरों ने सीपीआर भी दिया, लेकिन शुक्रवार देर शाम सुलेखा ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली नगर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में गैस बुकिंग में दिक्कत, ग्राहक परेशान:एजेंसी बोली- पर्याप्त स्टॉक, सर्वर पर लोड से बुकिंग समस्या
    Next Article
    संभल में AQI 166, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री:ठंडी हवा से मौसम बदला, अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभवना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment