Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी दिया रक्त

    4 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया, जबकि समाज कल्याण मंत्री समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को मनाया जा रहा। आज से 1 महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। जिसके पहले दिन रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने किया। जहां कन्नौज सदर सीट से भाजपा विधायक व यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसके बाद भाजपा के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मंत्री असीम अरुण ने स्वयं रक्तदान कर लोगों से भी रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की। यहां उन्होंने कहाकि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहाकि रक्तदान के लिए 34 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके। यहां पूरे दिन रजिस्ट्रेशन और रक्तदान का कार्यक्रम चलता रहेग। शाम को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें तमाम सरकारी व अर्धसरकारी भवनों दीपक जलाए जाएंगे। जिसमें अधिकारी, कर्मचारी व आमजन के लोग मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प' अभियान:डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को किया रवाना
    Next Article
    कौशांबी में अश्लील डांस देखते मिले दो पुलिसकर्मी, VIDEO:वर्दी में मंच के पास बैठे दिखे, वीडियो सामने आने के बाद दोनों लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment