Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पैरालीगल वॉलंटियर्स का संवर्धन प्रशिक्षण:कानपुर नगर सहित 5 जिलों के अधिकार मित्रों को प्रशिक्षित किया

    10 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा एक दिवसीय 'संवर्धन -प्रशिक्षण कार्यक्रम' आयोजित किया गया। इस क्लस्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम में कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया और उन्नाव जनपद के पैरालीगल वॉलंटियर्स (अधिकार मित्रों) ने भाग लिया। कानपुर नगर की टीम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज अभिनव तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLV) की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'पीड़ित परिवारों प्रतिकर योजना' की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें अपराध से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने पर जोर दिया गया। कानपुर नगर की पीएलवी नित्या चावला ने मानव तस्करी के विरुद्ध कानूनों, DLSA की कार्यप्रणाली और इसमें PLV के कर्तव्यों पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए कानूनी प्रावधान, बच्चों की सुरक्षा (POCSO अधिनियम), और दिव्यांगजनों के अधिकारों जैसे संवेदनशील विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलंटियर्स का उत्साहवर्धन करते हुए प्रभा पांडे और विमल चंद्र को 'सर्वश्रेष्ठ पीएलवी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कानपुर नगर से सचिव अभिनव तिवारी के साथ पीएलवी टीम के 11 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें नित्या चावला, परवेज अख्तर, प्रसून, अनुराग, प्रभा, अनिल कुमार, हरि शंकर, आशुतोष बाजपेयी, विमल, अतुल और ऋषभ प्रमुख रूप से शामिल थे। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा समाज में विधिक जागरूकता का व्यापक प्रसार करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में पारा 47°C तक पहुंचने का अनुमान:डॉक्टर ने लू से बचाव के लिए उपाय बताए, लू से बचने की गाइडलाइन जारी
    Next Article
    संभल में रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या:लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी, 6 साल पहले लिया था VRS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment