Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पुरानी दीवार तोड़ते वक्त ढही:मलबे में दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

    13 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के छिबरामऊ में शुक्रवार को दीवार तोड़ते वक्त अचानक से ढह गई। जिसके मलबे में दबने से मकान मालिक और मिस्त्री घायल हो गए। जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामला छिबरामऊ नगर के कोलियान मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले अफरोज मकान निर्माण के लिए पुराने मकान की दीवार तुड़वा रहे थे। उनके साथ राज मिस्त्री ओमपाल भी वहीं मौजूद थे। तभी अचानक से पुरानी दीवार भरभराकर ढह गई। जिसके मलबे में अफरोज और ओमपाल दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी एकत्र हो गए। मलबा हटाकर किसी तरह उन्हें एम्बुलेंस की मदद से छिबरामऊ स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि अफरोज का परिवार पुराने मकान में रहता है। जिसे तुड़वा कर वह नया मकान बनवाना चाह रहे थे। मकान निर्माण का काम शुरू कराने से पहले उन्होंने पुराने मकान की दीवार को तुड़वाना शुरू कर दिया। इस काम मे वह खुद मिस्त्री के साथ लगे हुए थे। जिस कारण हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीयू के 'हीथोक्स' को फाइजर से 60 लाख का अनुदान:सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया की पहचान को मिलेगा बढ़ावा
    Next Article
    श्रमिक संगठनों का नई श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर की रद्द करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment