Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीयू के 'हीथोक्स' को फाइजर से 60 लाख का अनुदान:सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया की पहचान को मिलेगा बढ़ावा

    14 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पीयू) के इनोवेशन सेंटर के स्टार्टअप 'हीथोक्स प्राइवेट लिमिटेड' को फाइजर की हेल्थकेयर इनोवेशन योजना के तहत 60 लाख रुपये का अनुदान मिला है। यह राशि सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए दी गई है। 'हीथोक्स' पीयू के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित एक स्टार्टअप है। यह अनुदान 12 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार में आयोजित "मेडटेक इनोवेशन एंड स्टार्टअप शोकेस" प्रदर्शनी के दौरान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डीपीआईआईटी (DPIIT) के अंतर्गत किया गया था। प्रदर्शनी के लिए देशभर से प्राप्त 300 आवेदनों में से केवल 8 स्टार्टअप्स का चयन किया गया था, जिनमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 'हीथोक्स प्राइवेट लिमिटेड' भी शामिल था। यह चयन 'हीथोक्स' के नवाचार और उसके संभावित प्रभाव को दर्शाता है। फाइजर इनोवेशन प्रोग्राम के तहत चयनित इस स्टार्टअप को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह अनुदान प्रदान किया। 'हीथोक्स प्राइवेट लिमिटेड' की ओर से संस्थापक निदेशक शेखर आनंद (शोध निर्देशक), कुसुम आनंद, प्रिया काकरान और उनकी टीम उपस्थित थी। विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शिक्षक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता (सह-मुख्य शोधकर्ता) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर स्टार्टअप इंडिया के निदेशक डॉ. सुमीत जारंगल, संयुक्त सचिव श्री संजीव, नाइपर अहमदाबाद के निदेशक प्रो. शैलेंद्र सराफ, अटल इनोवेशन-नीति आयोग के मिशन डायरेक्टर श्री दीपक बागला और मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री मीनाक्षी नेवतिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला:मौके से चप्पल और मोबाइल मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
    Next Article
    कन्नौज में पुरानी दीवार तोड़ते वक्त ढही:मलबे में दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment