Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में PET परीक्षा की तैयारियां तेज:बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र, डीएम ने केंद्रों की व्यवस्था की समीक्षा की, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    9 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहाकि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही, अव्यवस्था या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में PET-2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित होगी। प्रत्येक तिथि पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। दिए ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर कराने पर जोर दिया, ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं करने, यातायात सुचारु रखने तथा आवागमन आसान बनाने के निर्देश दिए गए। एसपी विनोद कुमार ने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच कराने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी, अनुचित गतिविधि या लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अभ्यर्थियों और आमजन से सोशल मीडिया पर पेपर लीक या परीक्षा से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से सावधान रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंटेनर में टकराई लोडर, परिचालक की जिंदा जलकर मौत:कानपुर में चालक ने कूदकर बचाई जान, 10 इलेक्ट्रिक बाइकें जलीं
    Next Article
    चंदौली पहुंचीं साउथ की एक्ट्रेस जारा खान:कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर भी बोलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment