Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव- योगेंद्र अवस्थी अध्यक्ष बने:दिनेश कुमार शुक्ला को 62 वोटों से हराया, महामंत्री पद पर बिनय मिश्रा जीते

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेंद्र अवस्थी ने जीत दर्ज की। योगेंद्र को 1453 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 1391 वोट मिले। योगेंद्र अवस्थी के विजेता घोषित होने के बाद हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी को समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया। वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी बिनय मिश्रा ने जीत दर्ज की है। वह 82 वोट से जीते। वहीं सुशील कुमार सिंह दूसरे नंबर रहे। बिनय मिश्रा को 1801 वोट और सुशील कुमार सिंह को 1719 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता अध्यक्ष और महामंत्री को पुलिस अपने साथ ले जाने लगी। जिस पर समर्थकों ने विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों विजेता प्रत्याशी अपनी-अपनी गाड़ियों से घर गए। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए मंगलवार को वोटिंग हुई थी। कुल 7198 मतदाताओं में से 5658 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। बुधवार को मतगणना हुई। 4 तस्वीरें देखिए… अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदार मैदान में थे बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को डीएवी कॉलेज में मतदान संपन्न कराए गए थे। वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष–महामंत्री समेत कुल 96 दावेदार मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए 7 महामंत्री पद पर 9 दावेदार, जबकि मंत्री पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। वोटिंग होने के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्ट्रांग रूम से मतपेटियां निकाली गईं। 10:30 बजे से राम अवतार महाना हॉल में अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद सभी प्रत्याशियों के सामने मतपेटियों की सील खोली गई। मतगणना ड्यूटी में लगे पूर्व सैनिकों ने मतपत्रों को फाड़ कर बंडल बनाने का काम शुरू किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मतगणना स्थल का दौरा किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि शाम 4 बजे करीब मतगणना शुरू हुई थी। मंगलवार को वोटिंग हुई थी, 78 प्रतिशत मतदान हुआ था मंगलवार को सुबह मतदान शुरू हुआ था। जो शाम करीब 5 बजे तक चला। जिसके बाद एल्डर्स कमेटी ने 78 प्रतिशत मतदान होने की घोषणा की थी। सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड (COP), क्यूआर कोड पर्ची न लाने पर मतदाताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैसे आने वाला समय बदलेगा AI?
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन यातायात नियमों का उल्लंघन:पुलिस ने चालान काटे, छात्रों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment