Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर 'जू' में समर डाइट प्लान:रोज 100 किलो फल-सब्जियां, तरबूज सबसे ज्यादा पसंद कर रहे जानवर

    2 hours ago

    1

    0

    बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी का असर अब कानपुर चिड़ियाघर के जानवरों की डाइट पर भी दिखने लगा है। प्रशासन ने वन्य जीवों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए उनकी ‘समर डाइट’ शुरू की है। इसके तहत रोजाना करीब 100 किलो ककड़ी, खीरा, खरबूजा और तरबूज जानवरों को खिलाया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक सबसे ज्यादा तरबूज का इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। हिप्पो, हिरन और गैंडे इसे बड़े चाव से खा रहे हैं। डॉक्टर बोले- गर्मी के हिसाब से बदली डाइट जू के डॉक्टर नासिर ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे जानवरों की डाइट में जूस वाले फलों की मात्रा बढ़ाई गई है। शाकाहारी जानवरों को खास तौर पर खरबूजा, तरबूज, खीरा और ककड़ी दी जा रही है, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो। रोजाना तय मात्रा में दी जा रही डाइट जानकारी के अनुसार हिप्पो और गैंडे को रोजाना 5 से 6 किलो तक तरबूज दिया जा रहा है। वहीं अन्य शाकाहारी जानवरों को 2 से 3 किलो खीरा और ककड़ी खिलाई जा रही है। इसके अलावा मौसमी सब्जियों में लौकी, तोरई और कद्दू भी डाइट में शामिल किए गए हैं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे जानवरों को गर्मी से राहत मिल सके। फलों को साफ कर और ठंडा होने के बाद खिलाया जाता है डॉ. नासिर ने बताया-हर सुबह फल मंडी से ताजे फल और सब्जियां मंगवाई जाती हैं। कीपर पहले इन्हें अच्छी तरह साफ करते हैं, फिर करीब एक घंटे तक पानी में ठंडा किया जाता है, ताकि जानवरों को ठंडे और ताजे फल मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज फिर संगीत सोम से मिलेंगे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:बोले समाधान नहीं निकला तो कल से बदलेगी प्रदर्शन की रूपरेखा, 12 दिन से जारी है धरना
    Next Article
    अमरोहा पुलिस ने लौटाए 149 खोए फोन:28 लाख के मोबाइल वापस, लोगों ने कहा- थैंक्स एसपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment