Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर जेल में 1407 बहनों ने बांधी राखी:भावुक होकर बोलीं- सभी को हैप्पी रक्षाबंधन, बस जल्द से जल्द भाई रिहा हो जाए

    20 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर कानपुर जिला कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। सुबह 7 बजे से ही अपने भाई से मिलने के लिए पहुंचने लगी थीं। हाथों में राखी और मिठाई लेकर बहनों ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मुलाकात के दौरान जेल में बंद भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते समय बहनों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर बहनों ने भाइयों से अपराध से दूर रहने का वचन लिया। जेल से बाहर निकलने के बाद बहनों ने कहा कि बस यही कामना है कि जेल में बंद सभी भाइयों जल्द से जल्द रिहाई मिले, अगला रक्षाबंधन का त्योहार अपने-अपने घरों में मनाएं। सुबह 7:30 बजे से जेल में मुलाकात का दौर शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि शाम तक 1407 बहनें राखी बांधने आईं, जबकि 5 भाई जेल में बंद बहनों से राखी बंधवाने पहुंचे। 3 तस्वीरें देखिए… सुबह 7:30 बजे से बहनों को जेल में दी गई इंट्री सुबह 6 बजे से ही कानपुर जेल के बाहर बहनों की भीड़ जुटने लगी थी। देखते ही देखते जिला कारागार प्रतीक्षालय में भाइयों से मिलने के लिए बहनों में नंबर लिखवाने की होड़ मच गई। सज-धज कर आई बहनें अपनी-अपनी बारी के इंताजर करती रहीं। सुबह 7:30 बजे से राखी बांधने के लिए बहनों को जेल में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से कड़ी चेकिंग के बाद बहनों को उनके भाइयों से मिलाया गया। जेल प्रशासन ने भी राखी बांधने आई बहनों को इस बार विशेष सुविधा मुहैया कराई। इसके तहत खुले मैदान में राखी बांधने की व्यवस्था की गई। बहनों को उमस भरी गर्मी में राहत देने के लिए कारागार कंपाउंड में विशाल पंडाल, ठंडे पानी और पंखों की व्यवस्था की गई। इस दौरान जेल सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि राखी और मिठाई भूलवश न लाने वाली बहनों के लिए जेल प्रशासन निशुल्क रक्षासूत्र और मिठाई मुहैया कराएगा। बहनों के राखी बांधने पर समय की पाबंदी नही बहनों के राखी बांधने की समय सीमा पर कोई पाबंदी नहीं है। प्रत्येक बहन को अपने भाई की कलाई में राखी बांधने का पूरा मौका दिया जाएगा। बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा से भी जेल परिसर की निगरानी की गई। दोपहर 12 बजे तक 500 बहने अपने भाइयों को राखी बांध चुकी हैं। वहीं राखी बांधने के दौरान जेल से भावुक होकर लौटी बहन आरती तिवारी व चाहत ने बताया कि सुबह 7 बजे वह कानपुर जेल पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि पहले जेल के बाहर बैठने की व्यवस्था नहीं होती थी, लेकिन इस बार पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ठंडा पानी भी पीने को मिला, पंडाल में पंखे भी लगाए गए हैं। आरती और चाहत कहा कि बस यही कामना है कि जेल में बंद सभी भाई जल्द से जल्द रिहा हो जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में पत्नी से विवाद, व्यक्ति ने बाइक जलाई:ससुराल जाते समय झगड़ा, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    बर्रा पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी अरेस्ट:दामोदार नगर में पुलिस पथराव-फायरिंग की थी, 10 माह से था से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment