Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 15 इलाकों में शटडाउन:यूटिलिटी शिफ्टिंग, बिजली मरम्मत का होगा काम, 2 से 6 घंटे तक सप्लाई नहीं आएगी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार को बिजली विभाग केस्को यूटिलिटी शिफ्टिंग और लाइन आइसोलेटर बदलने का कार्य कराएगा। इस कारण शहर के करीब 15 इलाकों में 2 घंटे से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य के लिए 45 से अधिक कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन लवकुशपुरम, मोहन गेस्ट हाउस और शिवली रोड क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ईदगाह के आसपास सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खलासी लाइन और ग्वालटोली क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। बर्रा क्षेत्र के अंतर्गत बर्रा-3, बर्रा-5, बर्रा-6 और न्यू एलआईजी इलाके में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। पाक गंगानगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल और गद्दियाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। पानी की टंकी, चरण सिंह, ओल्ड पी रोड, न्यू पी रोड, सैनिक चौराहा और बजरंग चौराहा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 से 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहने की संभावना है। विभाग की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को तुरंत चालू कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में ट्रक-बाइक की भिड़ंत में डिलीवरी बॉय की मौत:भाई गंभीर रूप से जख्मी, मृतक की मई में होनी थी शादी
    Next Article
    पत्नी को जहर खिलाने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर:डीसीपी सिटी बोले-बयान दर्ज करा कर जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment