Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को जहर खिलाने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर:डीसीपी सिटी बोले-बयान दर्ज करा कर जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में संदिग्ध हालत में पत्नी के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के मामले में फंसे दरोगा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विवाहिता के परिजन ने दरोगा के खिलाफ थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इस खबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से दिखाया था। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई, और उधर सोमवार को आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। मीनाक्षी के पिता फरीदाबाद निवासी संजय भाटी परिजन के साथ आगरा पहुंचे थे। उन्होंने लोकेश भाटी पर फॉर्च्यूनर कार की मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच थाना न्यू आगरा में की जा रही है। इसको देखते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। पूरा मामला पढ़िए आगरा में दरोगा ने फॉर्च्यूनर के लिए अपनी पत्नी को जहर दे दिया, उसे छोड़ कर भाग गया। महिला ने तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों को बुलाया। वे उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे मायके वाले बेटी को इलाज के लिए मथुरा ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दरोगा की पत्नी के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति दहेज में फ्लैट-फॉर्च्यूनर की डिमांड करने लगा। वह आए दिन मुझे मारता-पीटता है। रविवार को उसने मुझे जहर पिला दिया। पति की पोस्टिंग न्यू आगरा थाने में है। मैंने उनके थाने के SHO से भी शिकायत की। इस पर उन्होंने कहा कि तुम पुलिस वालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। अब पूरा मामला विस्तार से… मीनाक्षी फरीदाबाद के वल्लभगढ़ क्षेत्र के चांदपुर गांव की रहने वाली है। उसकी मां ने बताया कि 21 अप्रैल, 2021 को बदायूं के रामपुर के रहने वाले लोकेश भाटी से बेटी की शादी की थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों का 6 महीने का बच्चा भी है। लोकेश को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर मांगता रहता था। डिमांड न पूरी न होने पर बेटी को तलाक देने की धमकी देता था। लोकेश के अन्य लड़कियों के साथ अफेयर हैं। इसका विरोध करने पर वह बेटी को मारता पीटता है। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन वर्दी का रौब दिखाकर पुलिस हमें ही धमका रही। आज फिर फ्लैट फॉर्च्यूनर के लिए बहस की दरोगा की पत्नी मीनाक्षी ने बताया- पति लोकेश रविवार को करीब 3 बजे घर पर खाना खाने के लिए आए थे। खाना खाने के बाद उन्होंने घर पर बात की। कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद मेरे पास आए और बोले मैंने जो कहा था, तुमने जवाब नहीं दिया। मैंने कहा कि क्या जवाब नहीं दिया, तो बोले कि मैंने तुमसे एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए बोला था। पिता ने शादी में 1 करोड़ खर्च किए मैंने कहा- मेरे पिता ने शादी में एक करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी शादी को दो साल हुए हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं कि हम तुम्हें फ्लैट और गाड़ी दे सकें। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और मुझे जहर दे दिया। मेरी तबीयत खराब होती देख लोकेश घर से भाग गए। इसके बाद पड़ोसियों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 15 इलाकों में शटडाउन:यूटिलिटी शिफ्टिंग, बिजली मरम्मत का होगा काम, 2 से 6 घंटे तक सप्लाई नहीं आएगी
    Next Article
    बिल्सी में बाइक को बचाने में हाईवे पर पलटी कैंटर:पुलिसकर्मियों ने चालक को शीशा तोड़कर निकाला, अस्पताल में भर्ती कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment