Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 7 इलाकों में बिजली अपूर्ति बाधित रहेगी:RMU चार्जिंग और QCI रेक्टिफिकेशन का होगा कार्य, 2 से 3 घंटे शटडाउन

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के 7 इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केस्को की ओर से इन क्षेत्रों में आईएमयू चार्जिंग और क्यूसीआई रेक्टिफिकेशन का काम कराया जाएगा। इलाकों में 2 से 3 घंटे तक बिजली अपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली संबधी कार्य के लिए 27 केस्को कर्मचारी फील्ड पर तैनात रहेंगे। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई एम ब्लॉक विजय नगर रोड, गोपाल टावर और पनकी मंदिर-सुंदर नगर: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक। श्री राम नेशनल पब्लिक स्कूल के पास: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक। पीएसी और नेशनल पब्लिक स्कूल के आसपास: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक। पराग डेयरी, रतन दीप और सुशीला हॉस्पिटल के पास: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक। केस्को के मुताबिक, बेहतर बिजली आपूर्ति और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम कटौती शुरू होने से पहले निपटा लें। कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। केस्को की अपील केस्कों ने उपभोक्ताओं से अपील की है, कि बिजली बिल को लेकर किसी भी तरह की जानकारी हेल्पडेस्क से ली जा सकती है। शहर के केन्द्रों पर हेल्पडेस्क बनाई गई है, इसके साथ ही प्रीपेड मीटर मीटर बदले का काम भी तेजी से हो रहा है, उपभोक्ताओं के पोस्ट पेड मीटर लग रहें हैं। उपभोक्ताओं को जानकारी के लिए यूपीपीसीएल वेबसाइट पर विस्तार से इसकी जानकारी और बिल से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 16 लाख की ठगी:IGL गैस का लिंक भेजा, फाइल डाउनलोड करने के बाद एकाउंट से रुपए निकाले
    Next Article
    देवरिया में राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दिवस मनाया:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी, आधुनिक भारत में योगदान याद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment