Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 8 इलाकों में आज बिजली कटौती:3 घंटे तक रहेगा शटडाउन, जंपर और मेन आइसोलेटर बदला जाएगा

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को केस्को द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इस दौरान कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से एचटी जंपर बदलने और मेन आइसोलेटर बदलने का कार्य किया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार शहर के करीब आठ क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर लगभग तीन घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली अपूर्ति बाधित तिवारी घाट, रानी घाट और विष्णुपुरी इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह तिलक नगर क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शटडाउन रहेगा। वहीं आरबीआई, उर्सला हॉस्पिटल और आरबीआई कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा आजाद नगर, नवाबगंज और विष्णुपुरी इलाके में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 20 से अधिक कर्मचारी करेंगे काम केस्को अधिकारियों के मुताबिक यह मरम्मत कार्य भविष्य में बिजली की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए कराया जा रहा है। इस कार्य में सोमवार को विभाग के 20 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कॉलोनी में घुसा अजगर, VIDEO:कुछ दिन पहले भी वन विभाग ने रेस्क्यू किया था 15 फीट लंबा अजगर
    Next Article
    मतदाता सूची पुनरीक्षण में 4.28 लाख का सत्यापन:सिद्धार्थनगर में 27 मार्च तक बाकी मतदाताओं को मिलेगा मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment