Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कॉलोनी में घुसा अजगर, VIDEO:कुछ दिन पहले भी वन विभाग ने रेस्क्यू किया था 15 फीट लंबा अजगर

    15 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन इलाके की एक कॉलोनी के अंदर अजगर के घुसने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अजगर कॉलोनी के बीच सड़क पर रेंगता दिखाई दे रहा है। इस दौरान इलाके के लोगों में डर का माहौल है। कॉलोनी के कई लोगों ने घरों से बाहर निकलना भी बंद कर दिया और बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई। छात्र नेता को दी सूचना घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने छात्र नेता विनीत चपराना को पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने वन विभाग से तुरंत रेस्क्यू टीम भेजने की मांग उठाई। विनीत चपराना का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इस इलाके से दर्जनों अजगर पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसी घटनाओं से कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है, खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा डरे हुए हैं। प्रशासन से की ये मांग छात्र नेता और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम भेजी जाए। आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जाए। अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। स्थानीय लोगों के अनुसार रिंग रोड एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में पहले भी कई बार अजगर मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में लोग अब प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न:कैबिनेट मंत्री ने किया डांस, तिरंगा लेकर सड़को पर उतरे, रात 2 बजे तक हुई आतिशबाजी
    Next Article
    कानपुर के 8 इलाकों में आज बिजली कटौती:3 घंटे तक रहेगा शटडाउन, जंपर और मेन आइसोलेटर बदला जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment