Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के छात्रों का जलवा:'बिरयानी की महारानी' प्रतियोगिता में कृष रहे अव्वल; बेकिंग में संतोष ने मारी बाजी

    2 hours ago

    1

    0

    शहर की पाक कला और हुनर का डंका अब राष्ट्रीय स्तर पर बजने लगा है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने दो बड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छात्रों ने न केवल स्वाद का जादू बिखेरा, बल्कि अपनी रचनात्मकता से निर्णायकों का दिल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। A2Z ब्रांड कम्युनिकेशन ग्रुप की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में देश भर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर थी। होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्रों ने 'बिरयानी की महारानी' और 'आइडियल बेकर्स ऑफ कानपुर' जैसे मंचों पर अपनी धाक जमाई है। दिल्ली-कोलकाता के दिग्गजों को पछाड़ा: कृष बने बिरयानी किंग राष्ट्रीय स्तर की 'बिरयानी की महारानी' प्रतियोगिता में मुकाबला काफी कड़ा था। इसमें दिल्ली, लखनऊ, असम और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के नामी संस्थानों और होटलों के शेफ शामिल हुए थे। सभी प्रतिभागियों को स्वाद, खुशबू और परोसने के तरीके (प्रजेंटेशन) के आधार पर परखा गया। CSJMU के छात्र कृष कुमार ने अपनी पारंपरिक स्वाद शैली और बेहतरीन प्रजेंटेशन के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया। उनके द्वारा तैयार की गई बिरयानी के स्वाद संतुलन और कलात्मकता ने उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहले पायदान पर पहुंचा दिया। बेकिंग में संतोष तोमर का नवाचार: जीते 'आइडियल बेकर' का खिताब स्वाद के साथ-साथ नवाचार (Innovation) के मामले में भी संस्थान के छात्र पीछे नहीं रहे। 'आइडियल बेकर्स ऑफ कानपुर' प्रतियोगिता में डिप्लोमा इन बेकरी के छात्र संतोष तोमर ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बेकरी उत्पादों में नए प्रयोगों को बढ़ावा देना था। संतोष ने अपने खास बेकरी प्रोडक्ट और उसकी आकर्षक बनावट से जजों को बेहद प्रभावित किया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता को पीटने पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित:नोएडा में भाई की तलाश में घर से उठाकर थाने ले जाने का आरोप
    Next Article
    प्रयागराज इस्कॉन मंदिर में फूलों की होली:ब्रज की तर्ज पर हजारों श्रद्धालु शामिल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, महापौर हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment