Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की 'छवि' ने जिले में लहराया परचम:NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में किया टॉप; 326 मेधावियों को मिलेगी 48 हजार की स्कॉलरशिप

    2 hours ago

    1

    0

    सरकारी स्कूलों के बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। 9 नवंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा 2026-27 के परिणाम घोषित होते ही जनपद कानपुर नगर के परिषदीय विद्यालयों में दिवाली जैसा माहौल बन गया। इस परीक्षा में कंपोजिट परिषदीय विद्यालय परौली नेवादा की मेधावी छात्रा छवि सिंह ने 152 अंक प्राप्त कर जिले में पहली रैंक हासिल की है। छवि की इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और शिक्षकों में हर्ष की लहर है। सरकारी खजाने से मिलेगी पढ़ाई की ताकत राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति NMMS कानपुर के नोडल शेखर यादव ने बताया कि,शहर के लिए आवंटित कुल 333 सीटों के सापेक्ष 326 विद्यार्थियों ने इस कठिन परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ा है। इन सभी चयनित छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की ओर से कक्षा 9 से 12वीं तक यानी अगले चार वर्षों तक हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक बच्चे को अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए कुल 48,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इन विद्यालयों के बच्चों ने भी किया कमाल छवि सिंह की टॉप रैंक के साथ-साथ जिले के अन्य स्कूलों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। चौबेपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दयालपुर के 12 विद्यार्थियों ने एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज से भी 12 छात्र सफल हुए हैं। बिल्हौर के कंपोजिट विद्यालय गोहलियापुर की राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका आशा कटियार के मार्गदर्शन में 7 बच्चों का चयन हुआ है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय भीसी जरिगांव के 6 बच्चों ने भी अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। पूरे मंडल में कानपुर नगर का दबदबा अगर मंडल स्तर की बात करें तो कानपुर मंडल की कुल 1,084 सीटों में से 1,063 पर विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। इसमें कानपुर नगर 326 सफल बच्चों के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद इटावा से 159, कानपुर देहात से 157, फर्रुखाबाद से 145, औरैया से 144 और कन्नौज से 132 विद्यार्थी सफल रहे। उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित कुल 15,143 सीटों में से इस बार 14,925 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। गरीब बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है यह परीक्षा NMMS छात्रवृत्ति उन बच्चों के लिए एक बड़ा सहारा है जिनके परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं है। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में मानसिक योग्यता (MAT) और शैक्षिक योग्यता (SAT) के कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने सभी सफल मेधावियों और उन्हें तराशने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने में FIR:प्रयागराज में बोर्ड सचिव की ओर से चार यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 7 को अमेठी आएंगे:गौरीगंज में उनका स्वागत और पूजा-अर्चना होगी, रायबरेली के लिए होंगे रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment