Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के CSA हास्टल में छात्रों के 2 गुट भिड़े:पीएचडी और एबीएम के स्टूडेंट्स भिड़े, दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से एक-दूसरे को पीटा

    10 hours ago

    1

    0

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार देर रात दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। देर रात दोनों छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष में कई छात्रों के सिर फटे हैं। इसके अलावा कई छात्र घायल भी हुए हैं। मारपीट की यह घटना एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) व पीएचडी के छात्रों के बीच हुई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि रात के अंधेरे में छात्र कैंपस में एकत्र है। हाथों में लाठी डंडे है और एक छात्र का सिर फटा हुए है। एबीएम व पीएचडी छात्रों के बीच हुई घटना कैंपस में एबीएम व पीएचडी छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। देर रात एबीएम के छात्र पीएचडी स्कालर के हास्टल पहुंचे। दोनों पक्षों में बहस होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच कुछ छात्र लाठी और डंडे ले आए। आपसी मारपीट में छात्रों के चोट आई है। इतना सब कुछ होता रहा और सीएसए के सुरक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद सीएसए के गार्ड मौके पर पहुंचे थे। मामले में सीएसए के डीन स्टू़डेंट वेलफेयर डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में घायलों को इलाज के लिए भेजा गया था। सोमवार को विस्तृत जांच की जाएगी। नवंबर महीने में भी हुई थी घटना बताते चलें कि सीएसए कैंपस में हुई यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले नवंबर महीने में दो अलग अलग हास्टल के छात्रों में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के हास्टल में पथराव भी किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नंदी नहीं, विंटेज कार पर सवार होकर निकले भोले बाबा:मैनपुरी में निकली अनोखी शिव बारात, फूलों से सजी पालकी
    Next Article
    मैनपुरी में बस-बाइक टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल:बेवर के मोटा रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने बस जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment