Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में बस-बाइक टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल:बेवर के मोटा रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने बस जब्त की

    8 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब दो बजे एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भैंसरोली निवासी सोहिल अली (17) पुत्र संजू अली अपने गांव के साथी राशिद (18) पुत्र अलाउद्दीन के साथ बाइक से गांव से बेवर की ओर आ रहे थे। टिकुरी बरहन मोड़ पर पहुंचते ही उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक टूरिस्ट बस से हो गई। यह बस बौद्ध अनुयायियों को लेकर संकिसा जा रही थी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी बेवर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सोहिल अली को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राशिद को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बेवर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सोहिल अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक सोहिल अली भैंसरोली में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता था। घायल राशिद भी उसी दुकान पर काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के CSA हास्टल में छात्रों के 2 गुट भिड़े:पीएचडी और एबीएम के स्टूडेंट्स भिड़े, दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से एक-दूसरे को पीटा
    Next Article
    ललितपुर में गौशाला में सीडीओ ने किया नंदी पूजन:अधिकारियों-ग्रामवासियों ने गो संरक्षण-संवर्धन का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment