Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के हार्ट पेशेंट बुजुर्ग को मिला गैस सिलेंडर:कल भास्कर के कैमरे पर सिर पकड़ कर रोए थे, आज गैस एजेंसी ने बुलाकर दी गैस

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गुमटी क्षेत्र के रहने वाले विष्णु कुमार मिश्रा दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। उनके घर आज जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडर पहुंचा दिया। सिलेंडर मिलने के बाद विष्णु मिश्रा ने प्रशासन का आभार जताया है। विष्णु कुमार मिश्रा ने कहा- मैं काफी भावुक हो गया था। काफी भावुक होने की वजह से थोड़ा डिस्टर्ब हो गया था। मेरी बुकिंग न होने के बाद भी मुझे एजेंसी वालों ने आज बुलाकर गैस दी है। दरअसल, दैनिक भास्कर ने कल विष्णु मिश्रा से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान वह भावुक होकर फफक-फफक कर रोने लगे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गैस सिलेंडर दिलाने की गुहार लगाई थी। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और आज बुजुर्ग के घर गैस सिलेंडर पहुंचा दिया। भावुक होने की वजह से थोड़ा डिस्टर्ब हो गया था कौशलपुरी के रहने वाले विष्णु कुमार मिश्रा ने कहा- मैं कल सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी आया था, जहां पर काफी भीड़ थी। भीड़ की वजह से मुझे गैस नहीं मिल पाई थी। मैं काफी भावुक हो गया था। मुझे तकलीफ थी, काफी भावुक होने की वजह से थोड़ा डिस्टर्ब हो गया था। मेरी बुकिंग न होने के बाद मुझे एजेंसी वालों ने आज बुलाकर गैस दी है। अब पढ़िए कल क्या बोले थे विष्णु मिश्रा ने कहा था- मैं सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं। मैं हार्ट पेशेंट हूं। एंटीबायोटिक दवाई खाने की वजह से दिक्कत होती है। मेरी एक बेटी है, जो बाहर काम करने के लिए चली जाती है। कैसे मेरी जिंदगी चल रही है, मैं ही जानता हूं। हम तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें………….. ---------------------------- गैस के लिए हार्ट पेशेंट बुजुर्ग सिर पकड़ कर रोए:कानपुर में बोले- सिलेंडर ब्लैक हो रहे, महिला बोली- 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना मैं सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं, मैं हार्ट पेशेंट हूं। एंटीबायोटिक दवाई खाने की वजह से दिक्कत होती है। मेरी एक बेटी है, जो बाहर काम करने के लिए चली जाती है। कैसे मेरी जिंदगी चल रही है, मैं ही जानता हूं। हम तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं। कानपुर में ये कहते हुए 73 वर्षीय हार्ट पेशेंट विष्णु कुमार मिश्रा फफक कर रोने लगते हैं और सिर पकड़ लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन:विधायक आकाश सक्सेना बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश की सीमाएं सुरक्षित
    Next Article
    संभल में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं:अफवाहों से लोग परेशान, उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 7 रिफिल बाद ई-केवाईसी अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment