Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं:अफवाहों से लोग परेशान, उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 7 रिफिल बाद ई-केवाईसी अनिवार्य

    8 hours ago

    1

    0

    संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, गैस एजेंसी संचालकों और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की आपूर्ति पहले की तरह ही जारी रहेगी और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। रविवार को संभल जिले की तीनों तहसीलों में स्थित कुल 39 गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। हालांकि, खराब मौसम के कारण सोमवार को उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आई। आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को भी ई-केवाईसी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रतिदिन 15,000 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है। दो दिन पहले तक प्रतिदिन 12,500 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में गैस आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है और दो दिन का स्टॉक मौजूद है। उपभोक्ताओं से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर मुकेश ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सात रिफिल के बाद ई-केवाईसी अनिवार्य है। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में जमा होती है। उन्होंने बताया कि गैस की कमी की अफवाहों के कारण लोग एजेंसियों पर पूछताछ के लिए आ रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं को गैस की आवश्यकता है, वे बुकिंग कराकर अपनी सुविधानुसार गोदाम से सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं या उनकी घर-घर डिलीवरी की जा रही है। मुकेश ने पुष्टि की कि गैस की कोई समस्या नहीं है और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ता तरुण यादव ने बताया कि कल गैस बुक की थी और आज उन्हें सिलेंडर मिल गया है। इमरान ने बताया कि रात गैस बुक की थी और 1 घंटे के इंतेजार के बाद उन्हें आज गैस मिल गई है। दोनों ने बताया कि 948 रुपए का सिलेंडर मिला है। नरौली भारत गैस एजेंसी की ओनर वंदना गुप्ता ने बताया कि गैस को लेकर के कोई दिक्कत नहीं है पहले की तरह सिलेंडर दिए जा रहे हैं और पीछे से भी सप्लाई भरपूर आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के हार्ट पेशेंट बुजुर्ग को मिला गैस सिलेंडर:कल भास्कर के कैमरे पर सिर पकड़ कर रोए थे, आज गैस एजेंसी ने बुलाकर दी गैस
    Next Article
    कुशीनगर में 15 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:बोलेरो से ले आकर बिहार में करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment