Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:50 मीटर का हुआ 'मौत का गड्‌ढा', लेम्बोर्गिनी कांड में अरबपति बेटा छूटा; कार पर बम फेंके

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का गिरफ्तारी के 7 घंटे बाद छूट गया। पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इस पर कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी। ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने के बाद चर्चा में आई HDFC बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह भदौरिया ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह मानसिक तनाव में हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है कि सुसाइड कर लें। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- सपा सरकार में सिख, जैन, पारसी की बच्चियों को भत्ता नहीं मिलता था। कानपुर की ऐसी कल की 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1: कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति का बेटा 7 घंटे में छूटा:रिमांड की वजह नहीं बता पाई पुलिस, घटना के 4 दिन बाद गिरफ्तार किया था कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा 7 घंटे में ही रिहा हो गया। आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। जज ने पूछा कि रिमांड क्यों चाहिए, जबकि सारी धाराएं जमानती हैं? इस पर इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी। फिर 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर 2: BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- PDA मतलब प्रतीक, धर्मेंद्र, अखिलेश:सपा आज तक यादव परिवार के बाहर का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नहीं बना सकी "समाजवादी पार्टी का बजट कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाने के लिए होता था। विशेष समुदाय की लड़कियों को 10वीं पास करने के बाद भत्ता दिया जाता था, लेकिन सिख, जैन, पारसी की बच्ची को नहीं मिलता था। जो अखिलेश यादव पीडीए, पीडीए कहते रहते हैं, उनका पीडीए क्या है? P से प्रतीक, D से धर्मेंद्र, A से अखिलेश। ये वही टूटी साइकिल की पार्टी है, जो पार्टी जब से बनी है, आज तक यादव परिवार के बाहर का अध्यक्ष नहीं दे पाई, मुख्यमंत्री नहीं दे पाई।" कानपुर में ये बातें बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहीं। पढ़ें पूरी खबर 3: 'ठाकुर हूं' कहने वाली बोली-मन कर रहा सुसाइड कर लूं:मेरे चरित्र पर दाग लगाया, ऋतु त्रिपाठी को शर्म आनी चाहिए ‘मैं ठाकुर हूं’ कहने के बाद चर्चा में आई HDFC बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह भदौरिया ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह मानसिक तनाव में हैं और उन्हें ऐसा लग रहा है कि सुसाइड कर लें। आस्था ने कहा कि ऋतु त्रिपाठी ने सीधे उनके चरित्र पर उंगली उठाई है। जब लोगों को कुछ नहीं मिलता, तो वे महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि उनके चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगाया जा सकता है। ऋतु को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि गलती उनके पति की है। पढ़ें पूरी खबर 4: कानपुर में दबंगों ने कार पर बम फोड़े:जलती गाड़ी देख सहमे लोग, दो दिन पहले गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था विवाद कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने रात करीब दो बजे घर के बाहर खड़ी कार में बम फोड़कर दहशत फैला दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बाहर देखा तो कार धू-धू कर जल रही थी। कार मालिक ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हसनपुर निवासी मनमोहन यादव, जो निजी नौकरी करते हैं, ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे ऑफिस से लौटे और कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। देर रात करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ। बाहर निकलने पर कार में आग लगी मिली। पढ़ें पूरी खबर 5: कोडीन कफ सिरप तस्करी में 5.25 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज:अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रवाल पर कार्रवाई, मनी लांड्रिंग की बात आई सामने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में आरोपी अग्रवाल ब्रदर्स के मालिक विनोद अग्रावल की संपत्तियों को फ्रीज करने के लिए वाराणसी की सारनाथ पुलिस कानपुर पहुंची। यहां पर पुलिस ने विनोद अग्रवाल की सिविल लाइंस, जाजमऊ, बिरहाना रोड व देहली सुजानपुर स्थित पांच संपत्तियों को फ्रीज किया है। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 5.25 करोड़ रुपए है। पढ़ें पूरी खबर 6: सड़क का 10 मीटर गड्‌ढा अब 50 मीटर हुआ:कानपुर में 22 दिन से बदहाली, मेयर ने कहा था- 15 दिनों में काम पूरा होगा कानपुर का ईदगाह चौराहा, 22 दिन पहले एक सड़क धंसी थी, इस समय इस सड़क पर गड्डे की लंबाई 10 मीटर से बढ़ कर अब 50 मीटर हो गई है। पहले 7 मकान गिरने का खतरा था, लेकिन अब 10 मकान गिरने का खतरा बन गया है। मेयर प्रमिला पांडेय ने 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिये थे। अब वहां के रहने वाले परिवार और दुकानदार सड़क पर बैठे रहते है। जिसके बाद दैनिक भास्कर की टीम ने आज ग्राउंड पर पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर 7: पुलिस ने ATM बदलकर कैश निकालने वाले को दौड़ाकर पकड़ा:पनकी में मशीन से छेड़छाड़ करते रंगेहाथ दबोचा, अब पूरे गिरोह की तलाश कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो शातिरों को दबोच लिया। आरोपी एटीएम बूथ में ग्राहकों की मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लेते थे और बाद में खाते से रकम पार कर देते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी कई एटीएम बूथों में इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए शातिरों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। बुधवार शाम रतनपुर इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को दौड़ाकर पकड़ते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर 8: कानपुर में 485 अस्पताल रजिस्टर्ड, 2000 से ज्यादा अवैध:19 घंटे की नवजात बच्ची के जिंदा जलने के बाद विभाग एक्शन में, 22 अस्पतालों को नोटिस कानपुर के बिठूर में 19 घंटे की नवजात बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। कल्याणपुर और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर 27 अस्पतालों की जांच की गई। जांच में 22 अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिले। विभाग ने तीन अस्पतालों की ओटी सील कर दी, जबकि एक-एक अस्पताल की एनआईसीयू और आईसीयू भी सील की गई। अब प्रशासन का अवैध अस्पतालों पर चाबुक चलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 22 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर 9: कानपुर में आज वकीलों की हड़ताल:रामपुर में वकील की हत्या से नाराजगी, बोले- लेम्बोर्गिनी मामले का आरोपी जा सकता है जेल कानपुर में अधिवक्ताओं ने रामपुर में एक अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन रामपुर में एक अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद किया गया। उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता इस घटना के विरोध में एकजुट हुए हैं। कानपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। पढ़ें पूरी खबर 10: पूजा के फूल-कपड़ों से बना रहीं पर्स-पोटली:कानपुर की निधि कुकरेजा का स्टार्टअप बना मिसाल, अमेरिका-जापान तक डिमांड अक्सर पूजा के बाद चढ़ाए गए फूल, चुनरी और वस्त्र नदियों के किनारे कचरे में बदल जाते हैं। कानपुर की महिला उद्यमी निधि कुकरेजा ने इसी समस्या को अवसर में बदल दिया। उन्होंने ‘निर्वाण अपसाइकलर्स’ नाम से स्टार्टअप शुरू कर धार्मिक अपशिष्ट को उपयोगी और आकर्षक उत्पादों में बदलने की पहल की है। यह प्रयास जहां पर्यावरण को प्रदूषण से बचा रहा है, वहीं आस्था से जुड़ी सामग्रियों के सम्मान को भी बनाए रख रहा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने प्रेमी के घर के बाहर खाया जहर:इटावा में शादी से इनकार के बाद उठाया कदम, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    Bangladesh Elections: BNP की 200 से अधिक सीटों पर बंपर जीत; तारिक रहमान 36 साल बाद बनेंगे पहले पुरुष प्रधानमंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment