Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने प्रेमी के घर के बाहर खाया जहर:इटावा में शादी से इनकार के बाद उठाया कदम, अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरथना कस्बे में एक युवती ने प्रेम संबंध के बाद शादी से इन्कार किए जाने से आहत होकर प्रेमी के घर के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है और पुलिस में पहले शिकायत देने की बात भी कही है। मूल रूप से इकदिल की रहने वाली और वर्तमान में भरथना कस्बे में रह रही 22 वर्षीय युवती का करीब दो वर्ष पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था। इसके बाद उसकी ब्रजराज नगर निवासी एक युवक से बातचीत शुरू हुई। धीरे धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का कहना है कि युवक उससे लगातार शादी का भरोसा देता रहा और इसी विश्वास में वह उसके साथ संबंध में रही। फोन पर शादी से इन्कार के बाद उठा कदम युवती के अनुसार हाल ही में उसने युवक से विवाह की बात दोबारा कही। बीती रात फोन पर हुई बातचीत के दौरान युवक ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इससे आहत होकर युवती सीधे उसके घर पहुंच गई। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा हुआ। इसी दौरान युवती ने घर के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहले भी दी थी थाने में शिकायत पीड़िता का आरोप है कि युवक के परिवार वाले पहले से उसे धमका रहे थे, जबकि युवक खुद उससे शादी करने की बात कहता रहा। उसने बताया कि 10 फरवरी को उसने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। युवती का कहना है कि जब उसे हर तरफ से निराशा मिली और युवक भी लापता हो गया, तब वह मानसिक रूप से टूट गई और यह कदम उठा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर 4 बसों में आग:दमकल ने घंटों बाद आग बुझाई, हादसे में कोई घायल नहीं
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:50 मीटर का हुआ 'मौत का गड्‌ढा', लेम्बोर्गिनी कांड में अरबपति बेटा छूटा; कार पर बम फेंके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment