Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अखिलेश बोले- CM सिंगापुर से आकर कानपुर को खोद डालेंगे, 29 लाख का खोया-सोयाबीन तेल जब्त

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया। करीब 3 हजार छात्रों ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां मारी। कई छात्र गिरकर घायल हो गए। बवाल के बाद छात्रों की सारी मांगे मान ली गई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बटुक जो हमारे पूजनीय हैं, उनकी चोटी पकड़कर अपमानित किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें महापाप पड़ेगा, लेकिन डिप्टी सीएम की चलती नहीं है, ये किसी लायक नहीं। ऐसे डिप्टी सीएम को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती पर दर्ज मुकदमे को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1: PSIT कॉलेज में ACP ने छात्रों को दौड़ाकर पीटा:लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, कानपुर में छात्र की मौत के बाद हंगामा-तोड़फोड़ कानपुर के पनकी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह 10 बजे छात्रों ने हंगामा शुरू किया। करीब 3 हजार छात्रों ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे, खिड़की, टेबल तोड़ दी। मौके पर सचेंडी, पनकी, अरमापुर, कल्याणपुर सहित 7-8 थानों की फोर्स, PAC पहुंची। दोपहर 1 बजे बवाल बढ़ गया। पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई। पुलिस ने छात्रों को हटाने के लिए दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां मारी। कई छात्र गिरकर घायल हो गए। बवाल के बाद छात्रों की सारी मांगे मान ली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 2ः कानपुर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे ने जान दी:जहर खाने से पहले घरवालों से बोला- बाय-बाय, मुझे मां बुला रही हैं कानपुर के चकेरी में CBCID से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि इकलौते बेटे ने बीफार्मा किया था, लेकिन नौकरी न लगने और चार माह पहले मां की मौत से परेशान चल रहा था। मंगलवार को छत पर जाकर उसने जहर खाया और नीचे उतर कर परिजनों ने बाय कर कहा कि मैं जा रहा हूं, मुझे मां बुला रही हैं। इसके बाद तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 3: आयकर के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर समेत 4 के खिलाफ FIR:कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए फ्लैट हड़पने का प्रयास, CM से की थी शिकायत नवीन मार्केट स्थित केडीए के एक फ्लैट की किरायेदारी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। पांडु नगर निवासी प्रतिभा शुक्ला ने डीसीपी सेंट्रल से मामले की शिकायत की। उनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आयकर के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर वीबी मिश्रा, नवीन मार्केट शॉपकीपर एसोसिएशन के चेयरमैन सुगनामल मंगतानी, पुरुषोत्तम मंगतानी लवलीन शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर… 4: अखिलेश बोले- डिप्टी सीएम किसी लायक नहीं, कुर्सी छोड़ दें:मुख्यमंत्री कानपुर को खोदकर सिंगापुर बनाएंगे, जापान का नाम कहीं आदित्यपुर ना कर दें कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बटुक जो हमारे पूजनीय हैं, उनकी चोटी पकड़कर अपमानित किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें महापाप पड़ेगा, लेकिन डिप्टी सीएम की चलती नहीं है, ये किसी लायक नहीं। ऐसे डिप्टी सीएम को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। उन्नाव में 3 लाख से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया गया। भाजपा के लोग तो NRC लाकर मुस्लिम भाईयों से कागज ढुढ़वा रहे थे। लेकिन SIR के बाद तो हिंदू भाई ही कागज ढूढ़ने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5: रामादेवी से गोल चौराहे तक बनेगा 4-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर:कानपुर में क्रॉसिंग बंद होने पर लगता है जाम, 10 मिनट की दूरी घंटेभर में तय होती है कानपुर में रामादेवी से गोल चौराहे तक 10.160 किलोमीटर लंबे मार्ग पर फोर लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद इस व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। आम लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि अभी क्रॉसिंग बंद होने पर लंबा जाम लगता है, 10 मिनट की दूरी तय करने में घंटेभर लग जाते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 988.30 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… 6: फर्जी मार्कशीट गिरोह के सरगना के मिले 5 अकाउंट:कानपुर में SIT ने बैंकों से मांगी जानकारी, पांच यूनिवर्सिटी में शुरू हुई जांच फर्जी डिग्री और मार्कशीट मामले में पूरे नेटवर्क की जड़ें खंगालने के लिए जुटी SIT की टीमें मंगलवार को अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, शिकोहाबाद जांच और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय पहुंची। टीम ने यहां कई घंटों तक जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने बरामद 900 मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट असली हैं या नकली इसकी जांच की। इन सब के अलावा SIT को शैलेंद्र के 5 अकाउंट भी मिले हैं, जिनकी डिटेल के लिए बैंको से संपर्क किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 7: 29 लाख का मिलावटी खोया और सोयाबीन तेल जब्त:गंदे कपड़ों में लिपटा मिला बदबूदार खोया, ट्रेन से लाया गया; होली में खपाने की थी तैयारी होली के नजदीक आते ही जिला प्रशासन टीम गठित कर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी कर रहा है। फूड डिपार्टमेंट की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों में छापा मारकर खोया और सोयाबीन ऑयल जब्त किया।। पनकी स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर लाए जा रहे नौ कुंतल खोये में बदबू आने पर उसे नष्ट कराया गया। इसके अलावा सचेंडी में छापा मारकर 15894 किलो तेल की जांच में मिलावट पाई गई। फूड डिपार्टमेंट ने तेल को जब्त किया है। दोनों स्थानों पर बात करें तो 29 लाख आठ हजार रुपए कीमत के खोये व सोयाबीन तेल पर कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर…. 8: कानपुर में 3 दिन चलेगा बिठूर महोत्सव:सनातन और संस्कृति का उत्सव होगा, कल कलाकृति और प्रदर्शनी की रहेगी धूम कानपुर के बिठूर स्थित नाना राव पेशवा स्मारक परिसर में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। “सनातन एवं संस्कृति का उत्सव” थीम पर आधारित इस महोत्सव का उद्घाटन प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा, यातायात, सफाई और प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं, ताकि आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। पढ़ें पूरी खबर…. 9: 'शंकराचार्य मामले की जांच की लिए एसआईटी गठित की जाए':कानपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, घंटा-घड़ियाल बजाकर किया प्रदर्शन कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती पर दर्ज मुकदमे को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और हाथों में घंटा, घड़ियाल व डमरू बजाकर विरोध जताया। बुधवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की तस्वीरें हाथ में लेकर कांग्रेसियों ने जमकर नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर… 10: गैर-इरादतन हत्या में मां-बेटे समेत 8 को 10-10 साल कैद:नवाबगंज में 3 फीट के रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ, कुल्हाड़ी से मारा था कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 3 फीट रास्ते के लिए बुजुर्ग पहलवान की गैर इरादतन हत्या कर दी गई थी। मामले में एडीजे-11 सुभाष सिंह की कोर्ट ने मां-बेटे समेत 8 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई है। दोषियों ने जून 2016 में तीन फीट रास्ते के झगड़े को लेकर बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से सीने और गर्दन पर वार किया था। मृतक के बेटे ने आरोपियों के खिलाफ नवाबंगज थाने में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ माता की रक्षा ही धर्म:वाराणसी के मठ में रह रहे; प्रयागराज पुलिस पूछताछ के लिए नहीं पहुंची, भक्तों का जमावड़ा
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 26 फरवरी- आपके काम की खबर:एपी सेन कॉलेज में जॉब फेयर, BSA ऑफिस पर शिक्षक देंगे धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment