Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अलंकार अग्निहोत्री की मां ने दिया फरसा और धनुष बाण, वंदे भारत का ब्रेक खराब

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… अलंकार अग्निहोत्री का उनकी मां ने फरसा और धनुष-बाण देकर उनका स्वागत किया। समर्थकों ने देखो-देखो कौन आया…शेर आया और जिंदाबाद के नारे लगाए।अलंकार अग्निहोत्री ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। क्राइम ब्रांच टीम ने बेकनगंज से 70 चरखी चाइनीज मांझा बरामद कर दुकानदार को अरेस्ट किया। एक पुलिसकर्मी पतंगबाज बनाकर दुकानदार के पास गया। दोनों के बीच चार चरखी मांझे की 1500 रुपए में डील तय हुई। सौदा पक्का होते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार को अरेस्ट कर लिया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1ः अलंकार अग्निहोत्री बोले- BJP-RSS के लोग हमारे साथ:कानपुर में कहा- विदेशी जनता पार्टी का शासन खत्म, जल्द ही हमारी पार्टी की सरकार बनेगी कानपुर में अलंकार अग्निहोत्री का उनकी मां ने फरसा और धनुष-बाण देकर उनका स्वागत किया। समर्थकों ने देखो-देखो कौन आया…शेर आया और जिंदाबाद के नारे लगाए।अलंकार अग्निहोत्री ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- देश में जो विदेशी जनता पार्टी थी, अब उसका शासन मानसिक स्तर पर खत्म हो चुका है। देश के सभी राज्यों और फिर जिलों व ब्लॉक स्तर तक हम अपने पार्टी काे खड़ा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 2ः अखिलेश के सामने...10 मिनट में 1000 समोसा बिक गया:कानपुर में मुन्ना समोसा के मुरीद हुए सपा मुखिया, बोले-हींग वाला सबसे स्वादिष्ट कानपुर में अखिलेश यादव ने समोसा खाने का वादा पूरा किया। एक शादी में शामिल होने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरहाना रोड स्थित मशहूर मुन्ना समोसा की दुकान पर पहुंचे। यहां के जायकेदार समोसे का स्वाद चखा। इसके बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। यहां उन्होंने हींग का समोसा खाने के बाद उन्होंने मलाई पनीर समोसा खाया। फिर चीज पनीर समोसा खाने की भी मांग की। पढ़िए इस रिपोर्ट में कि दुकान पर समोसे का स्वाद चखकर सपा अध्यक्ष ने क्या प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…. 3ः अटेंडेंस के नाम पर वसूली, विरोध पर उत्पीड़न:कानपुर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों का हंगामा, बोले- मनमाने नियम नहीं चलेंगे 04 फरवरी: महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज, छात्रों को पहुंचने में देर हुई तो गेट पर रोका गया। लेट फीस की बात पर छात्रों की पिटाई हुई। उसके बाद देर तक बवाल हुआ। शिक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। 26 फरवरी: बुधवार को प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) में विवाद हुआ। यहां जेसीबी की टक्कर से अपने सहपाठी की मौत से भड़के छात्रों ने विरोध किया तो विवाद हुआ। छात्रों के 90 परसेंट अनिवार्य अटेंडेंस और कम हाजिरी पर जुर्माना की बात सामने आई। पढ़ें पूरी खबर.. 4ः पतंगबाज बनकर पहुंचा पुलिसवाला, चाइनीज मांझे वाले को दबोचा:बोला- मुझे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, 1000 में बेची थी 3 चरखी प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को क्राइम ब्रांच टीम ने बेकनगंज से 70 चरखी चायनीज मांझे के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया। इस खुलासे में क्राइम ब्रांच टीम ने एक पुलिसकर्मी को पतंगबाज बनाकर दुकानदार से डील करने पहुंचा था। पुलिस वाले ने दुकानदार से कहा कि-मुझे टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, इसके लिए चायनीज मांझा चाहिए… दुकानदार और पुलिसवाले के बीच चार चरखी के लिए 1500 में डील तय हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। पढ़ें पूरी खबर… 5ः 15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बने मकान गिराए गए:KDA की टीम ने चलाई जेसीबी, अधिकारी बोले- धोखा देकर बेचे जा रहे थे प्लॉट कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने गुरुवार को करीब 15 बीघा क्षेत्र में जेसीबी चलाकर कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-1बी की टीम ने बिना नक्शा पास कराए ग्राम कटरी ख्योरा और ग्राम चिरान रोड पर अलग-अलग तीन स्थानों पर कार्रवाई की, जहां निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त किया गया। केडीए की टीम के पहुंचते ही अवैध निर्माण और प्लाटिंग कराने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पहले माइक से अनाउंसमेंट किया, इसके बाद चिन्हित स्थलों पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवाया। पढ़ें पूरी खबर…. 6ः चलती ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुसा:कानपुर-सागर हाइवे किनारे चपेट में आकर चार लोग जख्मी, महिला की हैलट में मौत तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुस गया। सड़क किनारे एक दुकान में बैठी महिला समेत चार लोग उसकी टक्कर से घायल हो गए। घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया था। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर तीन को घर भेज दिया। गंभीर हालत में महिला को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में बुधवार रात की है। पढ़ें पूरी खबर… 7ः कानपुर सेंट्रल पर 1 घंटा खड़ी रही वंदे भारत:ब्रेक सिस्टम में खराबी के कारण रोका, टेक्नीशियन ने ऑनलाइन बात कर प्राॅबलम सॉल्व की कानपुर सेंट्रल पर वंदे भारत एक्सप्रेस के पार्किंग ब्रेक सिस्टम में शो न होने की वजह से एक घंटे तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। इसके बाद रैक बनाने वाली कंपनी से रेलवे टेक्नीशियन ने ऑनलाइन बात कर सिस्टम को समझकर ठीक किया। तब ट्रेन सेंट्रल से रवाना की गई। वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस 22415 बुधवार सुबह कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण 62 मिनट तक खड़ी रही। पार्किंग ब्रेक में दिक्कत होने की वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। सिस्टम ठीक होने के बाद सुबह 10:42 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 8ः 5 महीने बाद फिर जिंदा हुआ...कागज में मुर्दा था:कानपुर में अस्पताल ने डेथ सर्टिफिकेट बनाया, राशन कार्ड-डीएल से नाम कटा कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में जिस युवक को जिंदा रहते हुए भी मुर्दा घोषित कर दिया गया था, वह कागजों में फिर से जीवित हो गया है। पांच महीने पहले उसका डेथ सर्टिफिकेट जारी हो गया था। उससे उसका नाम राशन कार्ड और डीएल से कट गया था। परेशान युवक ने अफसरों तक अपनी बात पहुंचाई। काफी मशक्कत के बाद अब उसका बायोमेट्रिक अपडेट हो गया है। इसका डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले को अस्पताल प्रशासन ने हटा दिया है। आधार कार्ड अपडेट होते ही उसकी मदद से दूसरे सभी दस्तावेज भी सही कराना होगा। पढ़ें पूरी खबर… 9ः लिंग्या और मोनाड यूनविर्सिटी की सभी डिग्रियां फर्जी निकलीं:सरगना शैलैंद्र के एक खाते में पांच साल में हुआ 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन फर्जी डिग्री और मार्कशीट के मामले में पुलिस को जो शक था वह सही साबित हो गया है। SIT की जांच में मोनाड और लिंग्या यूनिवर्सिटियों की करीब 110 डिग्रियां फर्जी निकली हैं। बुधवार को फरीदाबाद की लिंग्या और हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी ने अपने यहां से डिग्री जारी होने की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद SIT ने अब दूसरे विश्वविद्यालयों से जारी डिग्रियों की जांच तेज कर दी है। अलीगढ़, फिरोजाबाद और सहारनपुर गईं टीमें अभी जांच करके वापस नहीं लौटी। पढ़ें पूरी खबर… 10ः मधुरम स्वीट्स में बिल से ज्यादा मिला कच्चा माल:SGST की टीम ने छापा मारा, कई अनियमितताएं मिलीं होली के त्योहार के नजदीक आते ही एसजीएसटी की टीम भी सक्रिय हो गई है। इन दिनों शहर के बड़े मिठाई कारोबारी एसजीएसटी के निशाने पर हैं। बुधवार देर रात कल्याणपुर स्थित मधुरम स्वीट्स में एसजीएसटी की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों को शुरूआती जांच में कई तरह की अनिनिमितयाएं मिली हैं। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने रॉ मटेरियल और पक्के बिलों में अंतर पाया है। छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वॉट्सएप अब सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा; फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड; बटुक बोला- शंकराचार्य ने कुकर्म किया
    Next Article
    फिरोजाबाद की यूनिवर्सिटी ने डिग्री जारी करने से किया इंकार:फर्जी डिग्री मामला, अलीगढ़ में मार्केटिंग का काम करता था आरोपी विनीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment