Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बाजार में 31,000 रुपए किलो बिक रही गुजिया, कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 42 ट्रेनें रद्द

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें…होली के रंगों के साथ इस बार शहर में मिठास भी खास अंदाज में घुलने जा रही है। कानपुर के मिठाई बाजार में सोने की वर्क लगी शाही गुजिया ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को कंबल में लपेट कर घर से 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। शव पानी में उतराए न, इसके लिए पत्थर से दबा दिया। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उत्तरीपुरा क्षेत्र में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने का मामला सामने आया है। पुलिस के रोकने और आवाज कम करने के निर्देश के बावजूद बाराती नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बैंड संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- आधी रात तक DJ बचाने पर कार्रवाई:कानपुर पुलिस के रोकने पर अड़े बाराती, बैंड संचालक पर मुकदमा कानपुर में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उत्तरीपुरा क्षेत्र में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने का मामला सामने आया है। पुलिस के रोकने और आवाज कम करने के निर्देश के बावजूद बाराती नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बैंड संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला उत्तरीपुरा स्थित हरे रामा हरे कृष्णा गेस्ट हाउस का है, जहां एक शादी समारोह में रात 10 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे बज रहा था। उसी दौरान उत्तरीपुरा चौकी प्रभारी अमित सिंह, उपनिरीक्षक सोनू गुप्ता और हेड कांस्टेबल रवि कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। रात करीब 11:40 बजे पुलिस टीम गेस्ट हाउस के बाहर पहुंची तो डीजे की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में 31,000 रुपए किलो बिक रही गुजिया:मिठाई बाजार में छाई सोने-चांदी के वर्क की गुजिया, ड्राईफ्रूट की भी डिमांड कानपुर में होली के रंगों के साथ इस बार शहर में मिठास भी खास अंदाज में घुलने जा रही है। कानपुर के मिठाई बाजार में सोने की वर्क लगी शाही गुजिया ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। 24 कैरेट सोने के वर्क से सजी इस खास गुजिया की कीमत 31,000 रुपए प्रति किलोग्राम रखी गई है। यह शहर की सबसे महंगी गुजिया है। सोने की सिंगल गुजिया का बॉक्स मात्र 750 रुपए कीमत का है। रंगों के त्योहार पर इस बार गुजिया सिर्फ मिठास ही नहीं, शाही अंदाज का स्वाद भी परोस रही है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 42 ट्रेनें रद्द, 31 के रूट-बदलेंगे:2 अप्रैल से 13 मई तक होगी गंगा पुल की मरम्मत, 8 घंटे चलेगा काम कानपुर से लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को 2 अप्रैल से 42 दिनों तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गंगा नदी पर बने 118 साल पुराने रेलवे पुल की मरम्मत के लिए रेलवे ने 2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान 42 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, 31 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा और 14 ट्रेनें केवल कानपुर तक ही संचालित होंगी। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में 6 किमी लंबा जाम:उन्नाव में दो डंपर भिड़े, ढाई घंटे बाद हटाए गए; एयरपोर्ट जाने वाले यात्री भी परेशान कानपुर-उन्नाव हाईवे पर रविवार सुबह कनोडिया पेट्रोल पंप के सामने दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कानपुर की ओर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 9 बजे से ही सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। दोनों जिलों की पुलिस ने यातायात सामान्य कराने की कोशिश की, लेकिन दोपहर तक हालात पूरी तरह काबू में नहीं आ सके। यातायात इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल ने बताया कि उन्नाव क्षेत्र में हुए हादसे के कारण कानपुर की तरफ यातायात का दबाव बढ़ गया। उन्नाव पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त डंपरों को हाईवे से हटवाया। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में 68 खातों से 1600 करोड़ निकल गए:बैंकों के कर्मचारी जांच एजेंसियों के निशाने पर, जल्द होगी पूछताछ कानपुर में 68 बैंक खातों से बीते ढाई साल में करीब 1600 करोड़ रुपए की निकासी के मामले ने सनसनी फैला दी है। जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। साइबर क्राइम ब्रांच ने कुछ बैंकों को नोटिस जारी कर खातों से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि खातों में भारी लेन-देन के बावजूद बैंक स्तर पर निगरानी में चूक कैसे हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनसे पूछताछ की तैयारी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और कहां खपाई गई। मामला सामने आने के बाद बैंकिंग सिस्टम की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…. बिल्हौर में पति ने पत्नी के सिर पर हमला किया:घर के काम में मदद करने को कहा तो भड़का पति, हालत गंभीर कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में रविवार सुबह घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कामकाज को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। नयापुरवा निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह त्योहार के चलते वह घर के काम में व्यस्त थीं। उन्होंने अपने पति सुनील से सहयोग करने को कहा, जिस पर वह कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। पढ़ें पूरी खबर… पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव नाले में फेंका:कानपुर में घर की CCTV फुटेज डिलीट की, 5 साल पहले लव मैरिज की थी कानपुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को कंबल में लपेट कर घर से 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। शव पानी में उतराए न, इसके लिए पत्थर से दबा दिया। शनिवार सुबह राहगीरों को नाले में सिर दिखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर मोर्चरी पर रखवाया। देर रात शव की पहचान भाई ने पनकी के सरायमीता निवासी आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में किया। पांच साल पहले आकृति ने मंदिर में लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति और दो जेठ को अरेस्ट कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में होली पर हर्बल कलर की डिमांड:भगवा रंगों की बिक्री ज्यादा, बच्चे मुर्गा टोपी ज्यादा खरीद रहे कानपुर के 100 साल पुराने रंगों के बाजार में इस साल हर्बल रंगों की मांग काफी बढ़ गई है। होली की मस्ती के लिए मुर्गा टोपी की भी खूब डिमांड देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि गुलाल में सबसे ज्यादा भगवा रंग पसंद किया जा रहा है। शहर के हटिया बाजार में पूरे यूपी से लोग होली पर रंग और गुलाल की खरीदारी के लिए आते हैं। होली की तैयारियों को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजार में तरह-तरह के रंग और पिचकारियां बिक रही हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में लव अफेयर में युवक ने फांसी लगाई:पास में टूटा मोबाइल पड़ा था, घर में अकेला था; बगल के गांव की लड़की से बात करता था कानपुर में 22 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन घर लौटे और कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के बिनगंवा निवासी किसान राजू पासवान ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी की दवा दिलाने शहर गए थे। छोटा बेटा गोपी बाहर था और बेटियां खेत गई थीं। बड़ा बेटा विशाल (22) घर पर अकेला था। पढ़ें पूरी खबर…. हैलट में जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड को पीटा VIDEO:1 सेकेंड में जड़े 3 थप्पड़, बैरिकेडिंग हटाने को लेकर हुई मारपीट GSVM मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट अस्पताल में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हो गई। शुक्रवार रात हुई इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चश्मदीदों के मुताबिक, गेट पर गार्ड आकाश की ड्यूटी लगी हुई थी। तभी एक जूनियर डॉक्टर एक महिला के साथ स्कूटी अंदर लेकर जाने के लिए कहा तो गार्ड ने इमरजेंसी की तरफ निर्माणधीन बिल्डिंग में काम होने के कारण स्कूटी लेकर जाने से रोक दिया। जिसके बाद जूनियर डॉक्टर अपने साथ कई और जूनियर डॉक्टर लेकर आया और गार्ड आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MBA-पास भाई के मर्डर की साजिश 13 दिन पहले रची:झांसी में पत्नी और साले के साथ प्लान बनाकर शव दफनाया, महिला फरार
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेनें:दिल्ली, मुंबई से आने वाली गाड़ियों में हालत खराब, 3 लाख यात्री स्टेशन से गुजर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment