Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री दानिश आजाद का AAP-सपा पर हमला:गाजीपुर में कहा- सपा राजनीतिक वेंटिलेटर पर, AAP को चुनाव में मिला जवाब

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद ने गाजीपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। वह भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। मंत्री ने राईनी के परिवार को सांत्वना दी और कहा कि इस कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान, दिल्ली में कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए दानिश आजाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने झूठ और फरेब से जनता को गुमराह किया, जिसका जवाब जनता ने चुनाव में दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP जनता से किए वादों पर खरी नहीं उतरी, जिसके कारण उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। अब बेबुनियाद बयान देकर ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल मामले पर अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को 'नैतिक मृत्यु दंड' मिलने के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री आजाद ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी को पहले अपनी चिंता करनी चाहिए। 2012 से 2017 तक जनता के साथ जो किया, उसका जवाब 2017 और 2022 के चुनावों में मिल चुका है। 2027 में भी जनता वही जवाब देगी।" दानिश आजाद ने दावा किया कि आज समाजवादी पार्टी राजनीतिक वेंटिलेटर पर है। मंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर 'सिर्फ राजनीतिक सुख भोगने' का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों को जनता की उन्नति से कोई सरोकार नहीं है। वहीं, ईरान-इजरायल तनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री बिना जवाब दिए कार्यक्रम स्थल से चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में अंशिका का साथी गिरफ्तार:बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा, युवक के पेट में मारी थी गोली
    Next Article
    खामनेई की मौत के विरोध में अयोध्या में निकला जुलूस:शहीद बताकर श्रद्धांजलि दी, आत्मा की शांति के लिए दुआ की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment