Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:BJP में शामिल होने दौड़े सपा विधायक, कुत्तों ने 75 को काटा; छात्रा बोली-टीचर इंग्लिश में गालियां देती

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…सत्याग्रह के दौरान बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी पर तंज कसा है। उन्होंने कह- वह बीजेपी में शामिल होने के लिए दौड़ रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की एक छात्रा ने अपनी टीचर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि टीचर क्लास में इंग्लिश में गालियां देती हैं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1. 250 करोड़ की ठगी के सरगना की अय्याशी : दुबई में रशियन डांसर पर उड़ाए नोट; अकाउंट फ्रीज होने पर खुद भरता था पैसा कानपुर में 250 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मास्टरमाइंड अभय शुक्ला उर्फ सुल्तान मिर्जा दुबई के पब और डिस्को में ठगी की कमाई खुलेआम उड़ाता था। बरामद वीडियो में वह रशियन डांसर पर नोट बरसाते और डांस करते दिख रहा है। पढ़िए पूरी खबर… 2. कानपुर में छात्रा बोलीं- टीचर इंग्लिश में गालियां देती हैं: कहती है कि तेरी जैसी मेरे यहां झाड़ू लगाती हैं, केंद्रीय विद्यालय का मामला कानपुर के केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की एक छात्रा ने अपनी इंग्लिश टीचर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि पिछले एक साल से टीचर पूरी क्लास के सामने उसे अपमानित करती थीं और इंग्लिश में गालियां भी देती थीं। लगातार बेइज्जती से वह डिप्रेशन में चली गई और स्कूल जाना तक कम कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 3. बागी BJP पार्षद बोले- महापौर ने मेरे खिलाफ षड़यंत्र रचा: कानपुर में कहा- भ्रष्टाचार के खुलासे का बदला ले रहीं; परिवार को परेशान किया जा रहा ‘हम लोगों ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा किया। इसी के बाद मेयर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे बंटी पांडेय ने मेरे और परिवार के खिलाफ षड़यंत्र करके मुकदमा दर्ज कराया है। मुझसे लोग कह रहे है कि अभी एक नहीं एक सौ मुकदमे लिखेंगे, तुम जेल जाओगे और हत्या हो जाएगी…’ ये बातें कानपुर मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बागी BJP पार्षद पवन गुप्ता ने कही। पढ़िए पूरी खबर… 4. जर्जर सड़क पर रोज होते हादसे, लड़की का पैर कटा: वार्ड-32 के मुख्य रास्ते पर जलभराव, लोग बोले- गली में कुत्ते दौड़ाते हैं 'हमारे वार्ड की मेन रोड जर्जर है। हादसे में लोग रोज घायल हो रहे हैं। लड़की का पैर कट गया। बरसात में जलभराव हो जाता है। पार्षद के पास जाओ तो वह मिलते नहीं हैं। गली में कुत्ते दौड़ाते हैं…।' ये तकलीफ वार्ड-32 रायपुरवा के लोगों ने बयां की है। यहां के लोगों का कहना है कि दुकान के सामने रोड खुदी पड़ी है। ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर के व्यापारियों ने DM के सामने उठाईं समस्याएं: वाहन टैगिंग वापस लेने और बिजली के तार अंडरग्राउंड करने की मांग कानपुर में व्यापारियों ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। बैठक में सड़क, जलभराव, सीवर, बिजली और ट्रैफिक जैसी समस्याओं के साथ मंडी परिषद की नई वाहन टैगिंग व्यवस्था का मुद्दा भी उठा। व्यापारियों ने खुले बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने और सीएम ग्रिड परियोजना का काम जल्द पूरा कराने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर… 6. सपा विधायक की दौड़ पर भाजपा MLA ने चुटकी ली: सुरेंद्र मैथानी बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए दौड़े होंगे, लेकिन जगह नहीं है कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के सत्याग्रह से पहले बैरिकेडिंग हटाकर दौड़ लगाने पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने तंज कसते हुए कहा कि शायद अमिताभ बाजपेई दौड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन यहां उनके लिए कोई जगह नहीं है। वहीं अमिताभ ने कहा- मैं तो पुलिस की फिटनेस चेक कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर… 7. कानपुर में खूंखार हो रहे आवारा कुत्ते: 15 दिन में 75 लोगों को काटा, ग्रामीण बोले- घर से निकलने में डर लगने लगा है घाटमपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पिछले 15 दिनों में कुत्ते 75 से ज्यादा लोगों को काट चुके हैं। सबसे ज्यादा निशाने पर बच्चे और बुजुर्ग हैं। दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची है। पढ़िए पूरी खबर… 8. घाटमपुर में 27 साल के युवक को डंपर ने कुचला: 500 मीटर तक बाइक घसीटते हुए ले गया, चालक फरार, कानपुर जाते समय हादसा घाटमपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक डंपर में फंस गई और चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। लोगों ने पीछा किया तो चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर… 9. वकीलों ने फाड़ी अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां: कानपुर में किया विरोध प्रदर्शन, कहा- बिल में सुरक्षा, बीमा जैसे कोई मुद्दे नहीं कानपुर में अधिवक्ता संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में वकील सड़क पर उतर आए। कचहरी के शताब्दी गेट पर वकीलों ने प्रदर्शन किया, बिल की प्रतियां फाड़ीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि यह विधेयक वकील विरोधी है। इसमें वकीलों की सुरक्षा, बीमा और पेंशन जैसे मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर-जू में जानवरों की बोरियत दूर करने का अनोखा तरीका: शेर खेल रहे लकड़ी की बॉल से, भालू को मिल रहा शहद वाला ड्रम कानपुर चिड़ियाघर में अब जानवरों को पिंजरों में भी जंगल जैसा माहौल देने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए ज़ू में 'इनरिचमेंट' प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि जानवर मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। भालुओं के लिए शहद वाले ड्रम, शेर-बाघों के लिए लकड़ी की बॉल, पक्षियों के लिए टहनियों पर फल और सांपों के लिए खास व्यवस्था की गई है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में तुर्क लोगों ने मस्जिद में नमाज से रोका:SC बोले- मुतवल्ली ने नया रिवाज शुरू किया, 6 बार नमाज पढ़ाते हैं
    Next Article
    गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई:एम्स पुलिस ने कुख्यात अपराधी की 52 हजार की बाइक जब्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment