Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत; 116 जगहों पर जलभराव, जिम्मेदारों विभागों की लिस्ट तैयार

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर की कल (शनिवार) की 10 बड़ी खबरें… परमट के कमलेश्वर घाट पर गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। नाविकों ने एक को लाइफ जैकेट देकर बचा लिया, जबकि दूसरा बह गया। बारिश के बाद 116 जगह हुए जलभराव को लेकर नगर आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बोले- 100 मिमी बारिश से हालात बिगड़े, जलभराव के लिए जिम्मेदार विभागों की लिस्ट बनाई गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- कानपुर में पार्षद दल के नेता बोले- हम तो बुरे फंस गए, सोच रहे इस्तीफा दे दें, मेयर चाहती तो विवाद खत्म हो जाता कानपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों के बीच जारी विवाद के बीच पार्षद दल के नेता नवीन पंडित और बागी पार्षद विकास जायसवाल की कथित फोन बातचीत का ऑडियो सामने आया है। करीब पांच मिनट की बातचीत में नवीन पंडित कहते सुनाई दे रहे हैं, "हम तो बुरे फंस गए हैं, इस्तीफा देने की सोच रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि यदि मेयर चाहतीं तो सभी को बैठाकर विवाद खत्म कराया जा सकता था, लेकिन उनकी इच्छा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर... 2- बारिश से 116 जगहों पर जलभराव: नगर आयुक्त बोले- सभी जिम्मेदार विभागों की बनाई सूची कानपुर में शुक्रवार को करीब 100 मिमी बारिश के बाद हुए जलभराव पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को बताया कि शहर में 116 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां जिम्मेदारों विभागों के निर्माण कार्यों के कारण जलभराव और नाले धंसने की समस्या सामने आई। इनकी सूची बनाई है। नगर निगम ने कंट्रोल रूम बनाकर पहले दिन मिली 80 शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3- TET एग्जाम- जूते और चूड़ियां उतरवाकर हुई चेकिंग: अंतिम दिन 32 केंद्रों में हुई परीक्षा, अभ्यर्थी बोले- सवाल आसान थे टीईटी का तीसरा और अंतिम दिन शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। शहर के 32 परीक्षा केंद्रों पर 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश से पहले जूते-मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई, महिलाओं की चूड़ियां उतरवाई गईं और मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। पहली पाली दोपहर 12 बजे समाप्त होने के साथ तीन दिवसीय परीक्षा का समापन हो गया। परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। पढ़ें पूरी खबर… 4- गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत: तैरकर गंगा पार अमरुद के बगीचे में जा रहे थे कानपुर के परमट स्थित कमलेश्वर घाट पर शनिवार दोपहर गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। नाविकों ने अनुज कुशवाहा (27) को लाइफ जैकेट देकर बचा लिया, जबकि उन्नाव निवासी पंकज रावत (22) गहराई में समा गया। सूचना पर ग्वालटोली पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद पंकज का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर... 5- बारातशाला हो गई खंडहर, लोग बोले- वार्ड 72 में सड़कें टूटीं, उफना रहे सीवर; चंदे से बनवानी पड़ी नाली कानपुर का वार्ड-72 दबौली बदहाली की तस्वीरों से पहचाना जा रहा है। यहां की सड़कें टूटी हैं। नालियां बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गरीब परिवारों के लिए बारातशाला तक नहीं है। इलाके की इकलौती बारातशाला खंडहर हो चुकी है। सीवर उफना रहे हैं। रास्तों पर पानी भर रहा है। लोग बोले- कई काम तो खुद चंदा जुटाकर कराने पड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6- सांसद बोले- प्राथमिक स्कूल में पार्टी का बैनर लगाना गलत: सपा विधायक ने शिक्षा के मंदिर को बनाया राजनीति का अखाड़ा कानपुर सांसद ने परमट के प्राथमिक स्कूल में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के बच्चों को वितरित की गई स्कूल ड्रेस, और हेडमास्टर को सस्पेंड किए जाने पर विधायक पर स्कूल को राजनीतिक अखाड़ा बनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को प्रधानाचार्य नवीन कुमार त्रिपाठी को मेरे द्वारा स्कूल में ड्रेस वितरित किए जाने की बात की गई थी। जिसका पेमेंट कर ड्रेस भी मंगा दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 7- हार्मोनी अपार्टमेंट को KDA ने सील किया: करोड़ों रुपए के फ्लैट खरीदने वाले 13 परिवार बेघर काकादेव थाना क्षेत्र के नवीन नगर स्थित हार्मोनी अपार्टमेंट को विकास प्राधिकरण (केडीए) के प्रवर्तन दस्ते ने सील कर दिया। यह कार्रवाई बेसमेंट में एक फ्लैट की दीवार गिरने और आंगन का हिस्सा धंसने की घटना के बाद की गई। अपार्टमेंट में रहने वाले 13 परिवारों के करीब 50 लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और मेट्रो की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को खाली कराया गया। पढ़ें पूरी खबर... 8- जूही में महिला डेंटिस्ट ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, परिजनों ने बताया डिप्रेशन से परेशान थीं कानपुर के जूही क्षेत्र में 42 वर्षीय महिला डेंटिस्ट ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उनकी बेटी स्कूल गई थी, जबकि पति घर पर थे। पति उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पति ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले करीब 10 दिनों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। पढ़ें पूरी खबर... 9- गोआश्रय में गड्ढों में मृत गोवंश मिले: शिवराजपुर के कमालपुर खोंदन में बदहाली सामने आई शिवराजपुर ब्लॉक स्थित कमालपुर खोंदन गो आश्रय स्थल का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने परिसर में मृत गोवंश को गड्ढों में डालने, जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई गोवंश बीमार हैं और उचित देखभाल नहीं मिल रही। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 10- बब्बर शेर 'अजय' की रिपोर्ट पर डॉक्टर का बड़ा खुलासा: डॉ. नासिर बोले- कैंसर नहीं था, फेफड़े फटने से हुई मौत कानपुर चिड़ियाघर के सबसे बुजुर्ग बब्बर शेर 'अजय' की मौत की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में कैंसर की पुष्टि नहीं हुई है। बरेली की IVRI लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार अजय की मौत फेफड़ों की गंभीर बीमारी (एम्फिसीमा), किडनी फेल होने और कार्डियक अरेस्ट से हुई। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. नासिर ने बताया कि फेफड़ों में अंदरूनी रक्तस्राव और हवा भरने से उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब इंटर कालेजों में आनलाइन अटेंडेंस पर मिलेंगे 20 अंक:UP बोर्ड ने 2027 की परीक्षा की शुरू की तैयारी, परीक्षा केंद्र बनाने में नहीं चलेगी मनमानी
    Next Article
    शटर का ताला तोड़ 6 लाख की चोरी की:गोरखपुर में ज्वेलरी- बर्तन की दुकान से कैश और गहने ले उड़े चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment