Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब इंटर कालेजों में आनलाइन अटेंडेंस पर मिलेंगे 20 अंक:UP बोर्ड ने 2027 की परीक्षा की शुरू की तैयारी, परीक्षा केंद्र बनाने में नहीं चलेगी मनमानी

    7 hours ago

    2

    0

    UP बोर्ड ने 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। UP बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की आनलाइन उपस्थिति को पिछले वर्ष से अनिवार्य किया है। इस आनलाइन अटेंडेंस को सीधे केंद्र निर्धारण से जाेड़ दिया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि आनलाइन उपस्थिति अंकित किए जाने को बढ़ावा देने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण में इसके लिए अंक निर्धारित किए गए हैं। पोर्टल पर आनलाइन उपस्थित अंकित किए जाने पर पिछले वर्ष केंद्र निर्धारण में 10 अंक निश्चित किए गए थे, जिसे वर्ष 2027 की परीक्षा में बढ़ाकर 20 अंक कर दिया गया है। साफ्टवेयर से बने केंद्रों में जनपद स्तर पर नहीं होगा काट-छांट नई केंद्र निर्धारण नीति में अहम महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव बोर्ड की ओर से साफ्टवेयर के माध्यम से बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों को लेकर किया गया है। अब साफ्टवेयर से बने परीक्षा केंद्रों में जनपदीय केंद्र निर्धारण समितियों द्वारा मनमाने तरीके से काट-छांट पर रोक लगाने को लेकर है। अब जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा साफ्टवेयर के माध्यम से आनलाइन प्रस्तावित किसी परीक्षा केंद्र को हटाने की दशा में हटाए जाने वाले केंद्र के प्रधानाचार्य/प्रबंधतंत्र को नोटिस के माध्यम से हटाने के कारणों का उल्लेख करना होगा। इस संबंध में प्राप्त उत्तरों के तथ्यों की जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र, सूची से पृथक किए जाएंगे। 10 अगस्त तक समिति की आख्या अपलोड करेंगे DIOS क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के अपर सचिव भास्कर मिश्र ने बताया है कि UP बोर्ड ने आनलाइन केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के लिए समयसारिणी जारी की गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निश्चित की गई है। इसका भौतिक सत्यापन DM द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक करेगी। समिति की आख्या DIOS के माध्यम से वेबसाइट पर 10 अगस्त कर अपलोड की जाएगी। इसी कड़ी में विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्र की सूची को अंतिम रूप प्रदान कर उसे परिषद की वेबसाइट पर सभी के सूचनार्थ अपलोड की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सौरभ हत्याकांड में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर फायरिंग
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत; 116 जगहों पर जलभराव, जिम्मेदारों विभागों की लिस्ट तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment