Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ बाजपेई ईद पर गले मिले; गोवंश की गर्दन काटने पर हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… बिल्हौर में एक प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन और कलाई चाकू से काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया। प्रेमी अरविंद का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। 3-4 महीने से प्रेमिका उससे बात नहीं कर रही थी। वह किसी और से बात करने लगी थी। दोनों हैलट में एडमिट हैं। वहीं, बिल्हौर में सिंह वाहिनी मंदिर के बाहर ड्यूटी पर तैनात सिपाही राम नरेश को सांड ने पटक दिया। सिपाही नाले में जा गिरा और घायल हो गया। इससे पहले गुरुवार को भी इसी सांड ने वकील शुभम श्रीवास्तव के पिता पर हमला किया था। नमाजियों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले। इरफान सोलंकी ने कहा- 4 साल बाद अपने के साथ ईद मना रहा हूं। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें… सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1- इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले: इरफान बोले- 4 साल बाद अपनों के साथ ईद मना रहा कानपुर में नमाजियों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले। अमिताभ बाजपेई ने ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, इरफान सोलंकी ने कहा- 4 साल बाद अपने के साथ ईद मना रहा हूं। सभी को ईद की बधाई। साथ ही नवरात्रि भी है इसकी भी शुभकामनाएं। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में ईद की पहली नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई। दूसरी शिफ्ट की नमाज 9:30 बजे अदा की गई। जाजमऊ ईदगाह में करीब 45 हजारं नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। पिता अपने बच्चों को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचे। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया। उसे ईद की बधाई दी। वहीं, बच्चों ने नमाज के बाद दुआ पढ़ी। इसी तरह से पूरे शहर की 300 से ज्यादा मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई। पढ़ें पूरी खबर... 2- प्रेमी ने ब्लेड से गर्लफ्रेंड को घायल किया: खुद की गर्दन काटी, बोला- किसी और से प्यार करने लगी थी कानपुर में एक प्रेमी ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन और कलाई चाकू से काट ली। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। इलाज के लिए CHC भेजा। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शनिवार को बिल्हौर थाना क्षेत्र में हुई। प्रेमी का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। 3-4 महीने से लड़की मुझसे बात नहीं कर रही थी। वह किसी और से बात करने लगी थी। मैंने उसे मनाया, फिर भी नहीं मानी। वहीं, लड़की का कहना है कि लड़का बात करने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने ब्लेड और चाकू से गले और हाथ पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर... 3- मंदिर के बाहर सांड ने सिपाही को उठाकर पटका, दो दिन पहले वकील के पिता पर हमला किया था कानपुर के बिल्हौर में सिंह वाहिनी मंदिर के बाहर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात सिपाही राम नरेश को सांड ने पटक दिया। सिपाही नाले में जा गिरा और घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों के दौड़ने पर सांड वहां से हट गया। घायल सिपाही का पास के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इसी सांड ने गुरुवार शाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे अधिवक्ता शुभम श्रीवास्तव के पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव पर हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अभी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पहले भी मंदिर क्षेत्र में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4- होटल में युवती से रेप का प्रयास: असम की रहने वाली है, बोली- नहाकर निकली, तभी आरोपी ने दबोच लिया कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती से होटल में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से असम की रहने वाली युवती जीटी रोड स्थित होटल में काम करती है। नजीराबाद पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार शाम वह नहाकर जैसे ही बाहर निकली, बल्ली नाम के युवक ने उसे बदनीयत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भागी और शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 5- बारिश से मौसम ठंडा, 24 घंटे में पारा 12.2°C गिरा: दिन में निकली धूप, 4 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना कानपुर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दे दी। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन बूंदाबांदी के रूप में जारी रही, जबकि देर रात बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का यह मिजाज अभी जारी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर... 6- नौबस्ता में गोवंश की गर्दन काट माहौल बिगाड़ने की कोशिश: हिंदू संगठनों ने हंगामा किया, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम कानपुर के नौबस्ता के हंसपुरम में शुक्रवार देर रात अज्ञात ने घर के बाहर बंधे गोवंश को पार्क में लाकर उसकी गर्दन काट कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। शनिवार सुबह मुहल्ले के लोगों ने खून से लथपथ गोवंश देखा। कुछ ही देर में इलाके में लोगों की भीड़ जुड़ गई। सूचना पर बजरंग दल और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोवंश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के पास गड्ढा खुदवा कर दफना दिया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तड़के 3.33 बजे एक संदिग्ध कंबल ओढ़ कर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर… 7- शादी से पहले युवती को भगा ले गया प्रेमी: युवती के पिता बोले- 2 लाख कैश और गहने ले गई कानपुर में प्रेमी 25 साल की गर्लफ्रेंड को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। लड़की की अप्रैल में शादी होनी थी। वह अपने साथ 2 लाख कैश और गहने ले गई। लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामला उत्तरीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच गांव का ही रहने वाला प्रियम उर्फ कशिश मेरी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। लड़की अपने साथ गहने और 2 लाख कैश भी ले गई। पिता ने कहा- मैंने युवक के घर पहुंचकर शिकायत की। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही धमकी देकर भगा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रियम उर्फ कशिश सहित पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर... 8- क्रिकेटर कुलदीप पत्नी वंशिका संग सतगुरु माता सुदीक्षा से मिले: संत निरंकारी समागम में 1 लाख लोगों का भोजन बन रहा कानपुर के निराला नगर रेलवे ग्राउंड में रविवार, 22 मार्च को संत निरंकारी समागम होगा। समागम की पूर्व संध्या पर शनिवार देर रात भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ सतगुरु माता सुदीक्षा से मिलने पहुंचे। दोनों ने माता का आशीर्वाद लिया। खेल के मैदान पर फिरकी से दिग्गजों को छकाने वाले कुलदीप यहां पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। समागम में देश-विदेश से अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। रविवार तक करीब 1 से 1.5 लाख अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है। यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी मिशन के सेवादार ही संभाल रहे हैं। समागम स्थल पर लंगर की व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई है। 55 महात्मा और 150 बहनें भोजन तैयार करने में जुटी हैं। पढ़ें पूरी खबर... 9- रेलवे ट्रैक किनारे जला सिलेंडर मिला, यात्री गिरफ्तार; बोला- नशे में ट्रेन से गिर गया था सामान कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लगभग दो किमी दूर 18 मार्च (बुधवार) को रेलवे ट्रैक किनारे जले मिले सिलेंडर में आरपीएफ ने 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतापगढ़ निवासी बुजुर्ग ने स्वीकार किया है कि नशे में उसका सामान गिर गया था। आरोपी के खिलाफ कानपुर सेंट्रल आरपीएफ पोस्ट में मुकदमा लिखा गया साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट आरपीएफ और एफएसएल की जांच में सामने आया है कि ट्रैक के आसपास किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं था। मामले में कानपुर सेंट्रल आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार ने बताया कि 18 मार्च को कानपुर सेंट्रल-चंदारी रेलखंड के पास ट्रैक किनारे एक 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर जली अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही RPF और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पढ़ें पूरी खबर… 10- अखिलेश दुबे की जमानत रोकने की साजिश हो रही… BJP नेताओं की तहरीर पर जांच शुरू जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा नेताओं रवि सतीजा और मनोज सिंह के खिलाफ फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट का कानपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है। शिकायत करने वाले भाजपा नेताओं का आरोप है कि ‘कानपुर वाले’ नाम से फेसबुक पेज पर भ्रामक पोस्ट डालकर उनके ऊपर जानलेवा हमले की साजिश रची जा रही है। पोस्ट में लिखा गया कि जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत रोकने की साजिश हो रही है, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट डालकर दोनों पर जानलेवा हमले की तैयारी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया है। जल्द ही मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को जेल भेजने का भरोसा दिलाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर-2 में अतीक अहमद की कहानी सच या प्रोपेगैंडा:ISI से कनेक्शन के सबूत मिले, नोटबंदी और फेक करेंसी वाली स्टोरी कितनी सच
    Next Article
    विधायक नीलिमा कटियार बोलीं-1000 करोड़ के विकास काम कराए:यूपी का पहला वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनावाया, डाटा सेंटर पार्क के लिए प्रयास करूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment