Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक नीलिमा कटियार बोलीं-1000 करोड़ के विकास काम कराए:यूपी का पहला वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क बनावाया, डाटा सेंटर पार्क के लिए प्रयास करूंगी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा से भाजपा विधायक नीलिमा कटियार का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। जल निकासी, पेयजल, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ उन्होंने प्रदेश का पहला वर्षा जल संचयन थीम पार्क भी बनवाया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज, बड़ी परियोजनाओं और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल- अब तक किए गए कामों के लिए अपने आप को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब- हम जनता से सेवा का अवसर मांगते हैं। चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया है। हम जनता की सेवा कर रहे हैं, इसलिए हमारे काम का आकलन जनता ही कर सकती है कि हमें कितने नंबर दिए जाएं। सवाल- आपने अपनी विधानसभा में ऐसा कौन सा सबसे बड़ा काम है जो कराया? जवाब- ऐसे कई काम हैं जो विधानसभा में कराए गए हैं। सबसे पहले बुनियादी जरूरतों पर काम किया गया। सीवर लाइन और जल निकासी की समस्या को लगभग खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही पेयजल की समस्या का भी समाधान किया गया। इस कार्यकाल में करीब 290 करोड़ रुपए के काम पूरे हो चुके हैं, 310 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं और 400 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत हो चुके हैं। करीब 2 अरब रुपए की लागत से बड़े नाले की समस्या का समाधान कराया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम किया गया है। लगभग 1000 लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई। छात्राओं की मांग पर खुले व्यायाम स्थल की शुरुआत कराई गई। कल्याणपुर में इंदिरा नगर क्षेत्र में प्रदेश का पहला वर्षा जल संचयन थीम पार्क बनवाया गया, जहां हजारों छात्र-छात्राएं आकर सीख रहे हैं। इसके अलावा पुलों का निर्माण, नहरों के आसपास विकास कार्य और छठ पूजा के लिए व्यवस्थाएं कराई गईं। पर्यटन के क्षेत्र में भी बाबा जागेश्वर धाम मंदिर, उजयारी देवी मंदिर और सोमनाथ मंदिर में सौंदर्यीकरण का काम कराया गया। सवाल- कौन सा ऐसा काम है जो आपको सबसे बड़ा काम कराना बाकी है? जवाब- कानपुर एक शैक्षिक केंद्र है, इसलिए प्रयास है कि यहां डाटा सेंटर पार्क बने। नई तकनीक और आधुनिक क्षेत्रों में भी विकास जरूरी है। इसके अलावा मैगजीन घाट और रानी घाट को अटल घाट की तर्ज पर विकसित कराने की योजना है। सवाल- आने वाले विधानसभा चुनाव में आपकी क्या दावेदारी है? जवाब- हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाया है। आगे भी संगठन जो जिम्मेदारी देगा, उसे निभाऊंगी। विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:इरफान सोलंकी और विधायक अमिताभ बाजपेई ईद पर गले मिले; गोवंश की गर्दन काटने पर हंगामा
    Next Article
    गोरखपुर में आज होगी APO की परीक्षा:कुल 182 पदों पर होगी भर्ती, 19 केंद्रों पर शामिल होंगे 8294 अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment