Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने दर्ज केस कराया, डिफेंडर पलटी; स्कूल फीस बढ़ने पर विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। रविवार रात करीब 50-60 लोगों ने पुजारी को मंदिर से बाहर निकालकर पीटा। पूर्व IPL खिलाड़ी अमित मिश्रा की पत्नी ने कोर्ट में उनके खिलाफ कंप्लेंट केस दाखिल किया है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1. नॉनवेज खाते पुजारी की तस्वीर वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:कानपुर में मंदिर से घसीटकर निकाला, बोले- धर्म भ्रष्ट कर रहा है कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। जब पुजारी बाहर आने में आनाकानी करने लगे तो कुछ लोग मंदिर के अंदर घुस गए और उन्हें घसीटते हुए बाहर ले आए। गुस्साई भीड़ ने पुजारी पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। पढ़िए पूरी खबर… 2. शराब पीने पर भाई ने डांटा, युवक ने फांसी लगाई:सचेंडी में अमरूद के पेड़ से लटका मिला शव, घर से चादर लेकर गया था कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में शराब पीकर घर आने पर बड़े भाई की डांट से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात उसका शव घर के पास बाग में अमरूद के पेड़ से चादर के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… 3. क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी बोली- पति के कई अफेयर:मुझे बीमारी में रिलेशन बनाने को मजबूर किया, 1 करोड़ हर्जाना चाहिए IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने कानपुर कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। गरिमा तिवारी ने कहा- अमित ने दहेज के लिए उनके साथ मारपीट की। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यहां तक कि कई बार उन्हें भूखा भी रखा। पति ने बीमारी के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मॉडलिंग से होने वाली उनकी कमाई भी छीन ली। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर में अवैध प्लॉटिंग पर KDA का एक्शन:4 बीघा में बन रहे होटल-गेस्ट हाउस सील, 50 बीघा जमीन पर चल रही प्लॉटिंग को नोटिस कानपुर में सिंहपुर, कल्याणपुर और कटरी ख्योरा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को केडीए की प्रवर्तन टीम (जोन-1बी) ने करीब चार बीघा जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। सील किए गए निर्माण में होटल और गेस्ट हाउस शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर में डिफेंडर बेकाबू होकर पलटी: गाड़ी चलाते समय फोन चला रहा था ड्राइवर, भाजपा विधायक के रिश्तेदार सवार थे कानपुर में सोमवार को तेज रफ्तार डिफेंडर अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। हादसे में चालक को मामूली चोट आई, जबकि अन्य दो लोग सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने गाड़ी चला रहे युवक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि डिफेंडर किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के रिश्तेदार की है। यह घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र के जेके मंदिर के पास हुई। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर में स्कूलों की फीस बढ़ने का विरोध:कांग्रेस ने मण्डलायुक्त को ज्ञापन दिया, समिति का गठन कर कार्रवाई की मांग कानपुर में निजी स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों के शोषण के खिलाफ सोमवार को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के लोग मंडलायुक्त कार्यालय पुहंचे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही अत्यधिक एडमिशन फीस, फीस वृद्धि और ड्रेस-किताबें खरीदने के नाम पर अभिभावकों के शोषण का विरोध किया। पढ़िए पूरी खबर… 7. कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी: दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल, होली के बाद घर से लौट रहे लोग होली का त्योहार खत्म होते ही वापस काम पर लौटने वाले यात्रियों से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन भरा रहा। लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर रविवार की शाम से लेकर सोमवार को दिन में भी यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। कई यात्रियों को सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पढ़िए पूरी खबर.. 8. कानपुर में सेल्समैन का हत्यारोपी मुठभेड़ में घायल: पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की, पैर में गोली मारकर पकड़ा; 2 फरार कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में देशी शराब ठेके के सेल्समैन की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर-सागर हाईवे जाम करने वाले 25 पर मुकदमा:युवक की संदिग्ध मौत के बाद प्रदर्शन किया था, जांच में सुसाइड निकला कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत के बाद कानपुर-सागर हाईवे जाम कर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि हाईवे जाम कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर… 10. क्रांतिकारियों को होली खेलने से रोका तो शुरू हुआ गंगा-मेला: अंग्रेजों ने 1942 में 43 लोगों को जेल भेजा था, छूटने पर हुआ था जश्न होली के रंग अभी शहर की गलियों से पूरी तरह उतरे भी नहीं होते कि कानपुर एक बार फिर रंग, परंपरा और इतिहास के अनोखे संगम में डूब जाता है। कानपुर के ऐतिहासिक गंगा मेला में सिर्फ गुलाल ही नहीं उड़ता, बल्कि आजादी की उस जिद और जुनून की कहानी भी दोहराई जाती है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद वापसी में गोरखघाम एक्स्प्रेस में उमड़ी भीड़:बर्थ की एक सीट पर बैठे रहे 6 लोग, RPF करती रही बैठाने में हेल्प, VIDEO
    Next Article
    युद्ध के बीच ट्रंप ने पुतिन को किया फोन, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment