Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह के समय आसमान में हल्की धुंध:सीजन में सबसे अधिक गर्म रही रात, सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा पारा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह के समय आसमान में धूल और नमी के चलते धुंध छाई रही । इस बीच तेज चटक धूप भी निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते वार्म नाइट के हालात बने हुए हैं। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी रही। अभी और बढ़ेगा पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बिहार से मराठवाडा तक जा रही मौसम द्रोणी के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में धुंध का असर रहेगा। 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। पूर्वांचल के कुछ भागों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश भाग में तापमान सामान्य से 4-8°C अधिक बना रहने से मौसम अत्यधिक गर्म रहने की संभावना है। इसके बाद 14 मार्च से लखनऊ समेत प्रदेश के तापमान में गिरावट आने और 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश वर्षा होने की संभावना बन रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में 25 हजार के इनामी का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी; साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा
    Next Article
    रूबी हत्याकांड में आरोपी नीरज की जमानत याचिका खारिज:जिला जज की अदालत ने अर्जी ठुकराई, मुख्य आरोपी ने नहीं की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment